सड़क दुर्घटना में एक महिला की मौत

मृतका के परिजनों ने पोस्टमार्टम कराने से इंकार कर गए

त्रिवेणीगंज. थाना क्षेत्र के डपरखा से बरहकुरवा जाने वाली सड़क मार्ग में हेमंतगंज गांव के समीप शुक्रवार की शाम सड़क दुर्घटना में एक महिला की मौत हो गयी. घटना शुक्रवार की देर शाम की बताई जा रहीं है. मिली जानकारी के अनुसार बरहकुरवा वार्ड 9 निवासी हरिनारायण यादव के 45 वर्षीय पत्नी गंगा देवी अपने 19 वर्षीय नीतीश कुमार के साथ बाइक से त्रिवेणीगंज बाजार कुछ जरूरी काम करके वापस घर बरहकुरवा जा रहे थे कि इसी दौरान नगर परिषद क्षेत्र के वार्ड नंबर 24 स्थिता डपरखा हेमंतगंज गांव के समीप अचानक आगे में बच्चा आ गया. जिसे बचाने के दौरान अनियंत्रित होकर बाइक सवार मां- बेटे सड़क पर गिरकर जख्मी हो गए. जख्मी अवस्था में राहगीरों एवं परिजनों द्वारा दोनों को अनुमंडल अस्पताल में भर्ती कराया गया. जहां ड्यूटी पर मौजूद चिकित्सक बीएन पासवान के द्वारा प्राथमिक उपचार किया जा रहा था. लेकिन तबतक ईलाज के दौरान 45 वर्षीय गंगा देवी की मौत हो गई. जबकि इस घटना में उनके पुत्र नीतीश को मामूली चोटें लगी. वही मृतका के परिजनों ने पोस्टमार्टम कराने से इंकार कर गए.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >