सड़क हादसे में महिला की हुई थी मौत, परिजनों में कोहराम

मोबाइल झपटने के दौरान महिला की सड़क पर गिरकर हुई मौत

– ऑटो सवार महिला के हाथ से बाइक सवार युवकों ने मोबाइल छीनने का किया था प्रयास – मोबाइल झपटने के दौरान महिला की सड़क पर गिरकर हुई मौत छातापुर. त्रिवेणीगंज में सड़क हादसे में महिला की मौत के बाद पोस्टमार्टम के बाद मंगलवार पूर्वाह्न महिला का शव लालगंज स्थित उसके घर लाया गया, जहां शव को देखते ही परिजन व मायके पक्ष के लोग दहाड़ मारकर रोने लगे. परिजनों ने बताया कि मृतका उषा देवी के पति अरूण कामैत रोजी रोजगार के लिए बीते एक वर्ष से बाहरी प्रदेश में हैं. घटना की जानकारी के बाद वे घर लौटने के लिए निकल चुके हैं. बुधवार दोपहर तक उनके घर पहुंचने की संभावना है. हालांकि पति के गैरमौजूदगी में ही मंगलवार अपराह्न महिला के शव का अंतिम संस्कार कर दिया गया. मृतका के परिजनों ने बताया लौटने के क्रम में त्रिवेणीगंज अस्पताल के समीप पीछा कर रहे बाइक सवार दो युवकों ने ऑटो में बैठी उषा देवी का मोबाइल झपटने का प्रयास किया. छीना झपटी के दौरान महिला ऑटो से नीचे सड़क पर गिर गई. जहां सामने से आ रहे तेज रफ्तार चार पहिया अज्ञात वाहन महिला को रौंद दिया. अज्ञात वाहन के चपेट में आने से बाइक सवार दोनों युवक भी जख्मी हुए हैं. स्थिति को भांपकर चालक मौके से वाहन लेकर भाग निकला. बताया कि साथ रहे परिजनों द्वारा अचेत हालत में महिला को आनन फानन में अस्पताल ले जाया गया. जहां चिकित्सक ने जांच के उपरांत महिला को मृत घोषित कर दिया.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Rajeev kumar jha

राजीव कुमार झा प्रिंट माध्यम में 20 और डिजिटल माध्यम में पिछले 02 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. करियर की शुरुआत हिन्दुस्तान से की. अभी प्रभात खबर ब्यूरोचीफ के पद पर सुपौल में काम कर रहे हैं. शिक्षा, कला-संस्कृति, सामाजिक कार्य व सिनेमा में रुचि रखते हैं.

Read More
Tags
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >