Supaul, मोबाइल छिनतई का विरोध करने पर दो युवकों पर चाकू से हमला, एक गंभीर

मोबाइल छिनतई का विरोध करने पर दो युवकों पर चाकू से हमला, एक गंभीर

राघोपुर (सुपौल) से आशुतोष झा की रिपोर्ट,

जिले के राघोपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत नगर पंचायत सिमराही स्थित रामनगर रोड में शनिवार दोपहर मोबाइल छिनतई का विरोध करना दो युवकों को भारी पड़ गया। असामाजिक तत्वों ने चाकू से हमला कर दोनों युवकों को गंभीर रूप से घायल कर दिया। घायलों में एक की हालत नाजुक बताई जा रही है, जिसे प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए हायर सेंटर रेफर किया गया है।घायलों की पहचान नगर पंचायत सिमराही वार्ड नंबर 1 निवासी मो जफिर आलम के 19 वर्षीय पुत्र मो जावेद तथा फिरोज खान के 22 वर्षीय पुत्र अरवाज खान के रूप में हुई है।

घायल मो जावेद ने बताया कि वह अपने दोस्तों के साथ रामनगर रोड स्थित एक पान एवं किराना दुकान पर सामान खरीद रहा था। इसी दौरान दो युवक वहां पहुंचे और मोबाइल छीनने का प्रयास करने लगे। विरोध करने पर दोनों आरोपियों ने चाकू से हमला कर दिया, जिससे वह और उसका दोस्त गंभीर रूप से घायल हो गए।

वहीं अरवाज खान ने भी बताया कि दोनों युवक मोबाइल मांग रहे थे। मना करने पर उन्होंने छिनतई की कोशिश की और विरोध करने पर चाकू मार दिया।

घटना के बाद स्थानीय लोगों की सहायता से दोनों घायलों को राघोपुर रेफरल अस्पताल पहुंचाया गया। अस्पताल में ड्यूटी पर मौजूद डॉ राहुल झा ने बताया कि प्राथमिक उपचार के बाद मो जावेद की गंभीर स्थिति को देखते हुए उसे बेहतर इलाज के लिए हायर सेंटर रेफर किया गया।

इधर, घटना की जानकारी मिलते ही राघोपुर पुलिस रेफरल अस्पताल पहुंची और घायलों से पूछताछ कर मामले की जांच शुरू कर दी है।

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Manish kumar

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
Read More
Tags
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >