लोगों की समस्याओं का हरसंभव करेंगे समाधान

नवनिर्वाचित मुखिया चंदन राम पहुंचे पंचायत सरकार भवन

रतनपुर. बसंतपुर प्रखंड के भगवानपुर पंचायत के नवनिर्वाचित मुखिया चंदन राम गुरुवार को पंचायत सरकार भवन पहुंचे, इस दौरान उन्होंने फीता काटकर पंचायत सरकार भवन में प्रवेश किया. कार्यक्रम के बाद मुखिया पंचायत के विभिन्न हिस्सों का भ्रमण किया और लोगों से मिलकर उनकी समस्याएं सुनीं. उन्होंने आश्वासन दिया कि वे पंचायत भवन को जन सुनवाई केंद्र बनाएंगे और हरसंभव समस्या का समाधान करने का प्रयास करेंगे. उन्होंने कहा कि पंचायत के विकास के लिए वे हर संभव प्रयास करेंगे. सरकार की हर योजनाओं का लाभ लोगों तक पहुंचाना प्राथमिकता रहेगी. मौके पर शंकर मेहता, रामचंद्र मेहता, मनोज राम, राम लखन भारती आदि मौजूद थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >