SUPAUL प्राथमिक विद्यालय के मार्ग पर कई महीनों से जलजमाव
कुनौली-, डगमारा नया टोला सिकरहट्टा वार्ड नं0-17 स्थित प्राथमिक विद्यालय के मार्ग पर कई महीनों से जलजमाव की यथावत स्थिति बनी हुई है .
कुनौली (सुपौल) से मनीष सिंह की रिपोर्ट SUPAUL NEWS :
कुनौली-, डगमारा नया टोला सिकरहट्टा वार्ड नं0-17 स्थित प्राथमिक विद्यालय के मार्ग पर कई महीनों से जलजमाव की यथावत स्थिति बनी हुई है . जिस कारण विद्यालयीय बच्चों सहित आम लोगो को काफी कठिनाइयों का सामना करना पर रहा है. स्थानीय लोगों विलेक्षण मंडल,रमेश मंडल,मोहम्मद मंजूर आलम,देवन साह, गणेश साह,सुरेश साह सहित कई लोगो ने बताया कि मार्ग के सटे प्राथमिक विद्यालय अवस्थित है. जिस मार्ग से विद्यालय के नामांकित प्राथमिक वर्ग के बच्चे का आवागमन होता है जो खतरे से खाली नही है.मार्ग के दोनों ओर लोगो द्वारा मिट्टी भराकर घर बना लिया गया है जिसकी संख्या दिनानुदिन बढ़ती जा रही है. जिस कारण जल जमाव की स्थिति यथावत बनी हुई है. बताया कि कई बार इस विद्यालय के कई बच्चे अपने किताब से भरे बैग लेकर भी गिरे है और गिरते ही रहते है ,फिर भी इस जल जमाव के निदान की ओर किसी का भी ध्यान आकृष्ट नही हो रहा है . जबकि पंचायत से लेकर प्रखंड स्तर तक के अधिकारियों को टेलीफोनिक जानकारी भी दी गई है लेकिन स्थिति में कोई बदलाव नही हो रहा है. बताया कि स्थानीय लोग भी इस जल जमाव से उत्पन्न समस्या को झेलने को विवश और लाचार हैं. जल जमाव के निदान नही होने पर न जाने और कितने विद्यालयीय बच्चे को आवागमन में भारी परेशानी का सामना करना पड़ेगा. लोगो ने संबंधित विभाग से इस जल जमाव के निदान की माँग की है.