Supaul News : आंगनबाड़ी केंद्रों का औचक निरीक्षण, पोषण व शिक्षा की गुणवत्ता सुधारने के सख्त निर्देश

जिला प्रोग्राम पदाधिकारी, आईसीडीएस सुपौल द्वारा बाल विकास परियोजना पिपरा अंतर्गत 06 आंगनबाड़ी केंद्रों का औचक निरीक्षण किया गया.

कटैया निर्मली (सुपौल) से इंद्रभूषण कुमार की रिपोर्ट Supaul News : जिले में आंगनबाड़ी सेवाओं की गुणवत्ता सुनिश्चित करने को लेकर बुधवार को जिला प्रोग्राम पदाधिकारी, आईसीडीएस सुपौल द्वारा बाल विकास परियोजना पिपरा अंतर्गत 06 आंगनबाड़ी केंद्रों का औचक निरीक्षण किया गया. निरीक्षण के दौरान आंगनबाड़ी केंद्र संख्या 59, 60, 63, 66, 80 एवं 173 का जायजा लिया गया, जहां सभी केंद्रों पर सेविका एवं सहायिका उपस्थित पाई गईं. निरीक्षण के क्रम में केंद्रों के संचालन, बच्चों की उपस्थिति, पोषण आहार एवं शैक्षणिक गतिविधियों का गहन मूल्यांकन किया गया. जिला प्रोग्राम पदाधिकारी ने सभी सेविकाओं एवं सहायिकाओं को निर्देश दिया कि बच्चों को समय पर नाश्ता एवं भोजन उपलब्ध कराया जाए तथा “पोषण भी, पढ़ाई भी” कार्यक्रम के तहत स्कूल पूर्व शिक्षा की गतिविधियों को गुणवत्तापूर्ण तरीके से संचालित किया जाए. साथ ही बच्चों की साफ-सफाई, स्वच्छता एवं सुरक्षा पर विशेष ध्यान देने को कहा गया. उन्होंने यह भी निर्देश दिया कि पोषक क्षेत्र के सभी पात्र लाभुकों को एफआरएस के माध्यम से टेक होम राशन का नियमित वितरण सुनिश्चित किया जाए. इसके अलावा, प्रत्येक केंद्र पर प्रधानमंत्री वंदना योजना के तहत आठ लाभुकों तथा मुख्यमंत्री कन्या उत्थान योजना के तहत 3 पात्र लाभुकों का पंजीकरण अनिवार्य रूप से किया जाए. सभी बाल विकास परियोजना पदाधिकारियों एवं महिला पर्यवेक्षिकाओं को निर्देशित किया गया कि आंगन ऐप के माध्यम से निरीक्षण के दौरान ईसीसीई गतिविधियों से संबंधित प्रतिवेदन को पोर्टल पर अनिवार्य रूप से अपलोड किया जाए. साथ ही संबंधित महिला पर्यवेक्षिकाओं को नियमित रूप से केंद्रों का निरीक्षण एवं अनुश्रवण गंभीरता से करने के निर्देश भी दिए गए.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By MD. TAZIM

MD. TAZIM is a contributor at Prabhat Khabar.

Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >