सर्वाइकल कैंसर से बचाव के लिए टीकाकरण आवश्यक

एचपीभी वैक्सीनेशन की सफलता को लेकर बीडीओ ने स्वास्थ्य कर्मियों के साथ की बैठक

-एचपीभी वैक्सीनेशन की सफलता को लेकर बीडीओ ने स्वास्थ्य कर्मियों के साथ की बैठक सरायगढ़. प्रखंड कार्यालय वेश्यम में बुधवार को एचपीभी वैक्सीनेशन की सफलता को लेकर स्वास्थ्य कर्मियों की बैठक बीडीओ अच्युतानंद की अध्यक्षता में आयोजित की गई. बैठक में एचपीभी वैक्सीनेशन एवं गाडाशील टीकाकरण अभियान की सफलता को लेकर विस्तृत रूप से जानकारी दी गई. बैठक में कहा कि प्रखंड क्षेत्र में एचपीभी वैक्सीन 09 वर्ष से 14 वर्ष के किशोरियों को लगाया जा रहा है. जबकि गाडासील वैक्सीन 14 से 15 वर्ष के किशोरियों को लगाया जा रहा है. बैठक में दोनों प्रकार के वैक्सीन को शत प्रतिशत सफलता को लेकर लोगों को जागरूक कराने की बात कही. उन्होंने कहा कि किशोरियों में होने वाले सर्वाइकल कैंसर से बचाव के लिए यह टीकाकरण बहुत ही अनिवार्य है. इसके लिए आम लोगों को जागरूक होने की जरूरत है. इस मौके पर प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ चंद्रभूषण मंडल, प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी शिव शंकर पंडित, लेखा प्रबंधक राजीव रंजन मिश्रा, बीएमएनई लीलानंद सिंह सहित स्वास्थ्य कर्मी और विभिन्न विद्यालयों के प्रधानाध्यापक मौजूद थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By RAJEEV KUMAR JHA

RAJEEV KUMAR JHA is a contributor at Prabhat Khabar.

Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >