SUPAUL सुल्तानगंज के ईओ कृष्ण कुमार की हत्या पर आक्रोश, सुपौल नप में शोकसभा आयोजित,

सुल्तानगंज नगर परिषद के कार्यपालक पदाधिकारी कृष्ण कुमार की मंगलवार को उनके कार्यालय में गोली मारकर निर्मम हत्या किए जाने की घटना ने पूरे राज्य में शोक और आक्रोश है.

सुपौल से रोशन सिंह की रिपोर्ट SUPAUL NEWS :

सुल्तानगंज नगर परिषद के कार्यपालक पदाधिकारी कृष्ण कुमार की मंगलवार को उनके कार्यालय में गोली मारकर निर्मम हत्या किए जाने की घटना ने पूरे राज्य में शोक और आक्रोश का माहौल पैदा कर दिया है. इस दुखद घटना के विरोध और दिवंगत आत्मा की शांति के लिए बुधवार को नगर परिषद सुपौल के सभागार में एक शोक सभा का आयोजन किया गया. शोक सभा में नगर परिषद के मुख्य पार्षद राघवेन्द्र झा ‘राघव’, कार्यपालक पदाधिकारी अरविंद कुमार सिंह सहित सभी वार्ड पार्षद एवं प्रतिनिधि उपस्थित रहे. सभी ने नम आंखों से स्वर्गीय कृष्ण कुमार के तैल चित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी और दो मिनट का मौन रखकर उनकी आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की. मुख्य पार्षद राघवेन्द्र झा ‘राघव’ ने कहा कि कृष्ण कुमार एक कर्मठ, ईमानदार और जिम्मेदार अधिकारी थे, जिन्होंने अपने कार्यकाल में नगर विकास के लिए सराहनीय योगदान दिया. उनकी इस तरह की हत्या बेहद निंदनीय और दुखद है. उन्होंने बिहार पुलिस के द्वारा किए गए त्वरित कार्रवाई की सराहना की. कहा कि अपराधियों का इस कदर मनोबल बढ़ा हुआ था कि अपराधियों ने पुलिस पर पर अंधाधुंध फायरिंग की. करते हुए मुख्य अपराधी को मंगलवार देर रात ही इनकाउंटर कर दिया गया है. कहा कि .सरकार से मांग की कि इस मामले में शामिल अपराधियों की जल्द से जल्द गिरफ्तारी हो और उन्हें कठोर से कठोर सजा दी जाए, ताकि भविष्य में ऐसी घटनाओं की पुनरावृत्ति न हो. वहीं कार्यपालक पदाधिकारी अरविंद कुमार सिंह ने गहरा दुख व्यक्त करते हुए कहा कि यह घटना प्रशासनिक व्यवस्था पर सीधा हमला है. उन्होंने कहा कि कृष्ण कुमार की कार्यशैली प्रेरणादायक थी और उनकी कमी हमेशा महसूस की जाएगी. कहा कि बड़े ही अरमान से माता पिता अपने बच्चे को पढ़ा लिखा कर अधिकारी बनता है. और अपराधी सरेआम इस तरह गोली मारकर हत्या कर देता है. कहा कि बिहार पुलिस ने मंगलवार रात ही मुख्य आरोपी की एनकाउंटर कर दी. इस दौरान अपराधियों ने पुलिस पर भी फायरिंग की है. कहा कि 48 घंटे के अंदर अगर बचे अपराधियों की गिरफ्तारी नहीं होती है तो पूरे राज्य के नगर निकाय के कर्मी अनिश्चित कालीन हड़ताल पर चले जाएंगे . शोक सभा के दौरान मौजूद सभी पार्षदों एवं प्रतिनिधियों ने एक स्वर में घटना की निंदा करते हुए दिवंगत अधिकारी के प्रति अपनी संवेदना व्यक्त की. सभा का माहौल पूरी तरह गमगीन रहा और सभी ने ईश्वर से दिवंगत आत्मा की शांति तथा शोक संतप्त परिवार को इस कठिन समय में धैर्य प्रदान करने की प्रार्थना की.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By AMIT KUMAR SINH

AMIT KUMAR SINH is a contributor at Prabhat Khabar.

Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >