दो पैक्स के लिए मतदान आज, तैयारी पूरी

चुनाव को शांतिपूर्ण ढंग से सम्पन्न कराने के लिए जिला स्तर से ज्वाइंट आदेश जारी किया गया है

प्रतापगंज. प्रखंड क्षेत्र में 18 मार्च को होने वाले पैक्स चुनाव को लेकर प्रशासन ने सारी तैयारियां पूरी कर ली है. इस संबंध में बीडीओ सह आरओ अमरेश कुमार मिश्रा ने जानकारी देते हुए बताया कि बुधवार को भवानीपुर उत्तर तथा चिलौनी उत्तर पंचायत पैक्स के चुनाव में 4495 मतदाता सात अध्यक्ष पद के लिए चुनाव में भाग्य आजमा रहे प्रत्याशियों के भाग्य का फैसला करेंगे. उन्होंने बताया कि इसके लिए दोनों पंचायतों में कुल सात मतदान केंद्र बनाये गए हैं. जिसकी सारी तैयारियां पूरी कर ली गई है. बताया कि चुनाव को शांतिपूर्ण ढंग से सम्पन्न कराने के लिए जिला स्तर से ज्वाइंट आदेश जारी किया गया है. जिसमें बीईओ प्रियांशु राज को सेक्टर मजिस्ट्रेट नियुक्त किया गया है. जबकि जोनल मजिस्ट्रेट के रूप में अनुमंडल कृषि पदाधिकारी को जिम्मेदारी सौंपी गई है. इसके साथ ही सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत बनाने के लिए दो पीसीसी और पर्याप्त पुलिस बल की तैनाती की गई है. बीडीओ ने कहा कि चुनाव को शांतिपूर्ण और निष्पक्ष ढंग से संपन्न कराने के लिए सभी आवश्यक तैयारियां पूरी कर ली गई है. प्रशासन पूरी तरह सतर्क है. हर गतिविधि पर नजर रखी जा रही है. बताया कि भवानीपुर उत्तर पंचायत में 2100 तथा चिलौनी उत्तर पंचायत में 2395 मतदाता हैं.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More
Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >