-पुस्तैनी नौकरी बहाली समेत विभिन्न मांगों को लेकर संघ की बैठक-18 जून को गांधी मैदान पटना में प्रदर्शन का आह्वानराघोपुर. प्रखंड मुख्यालय स्थित डाक बंगला परिसर में शुक्रवार की संध्या चौकीदार संघ की एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई. बैठक की अध्यक्षता राघोपुर थाना चौकीदार संघ के अध्यक्ष कपिल देव पासवान ने की.
बैठक में बिहार राज्य दफादार-चौकीदार पंचायत संघ के राष्ट्रीय महासचिव डॉ संत सिंह, जिला अध्यक्ष चंदन कुमार सिंह एवं जिला उपाध्यक्ष ललित कुमार मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे. बैठक में दफादार एवं चौकीदारों की पुस्तैनी नौकरी बहाल करने सहित विभिन्न लंबित मांगों पर विस्तार से चर्चा की गई. वक्ताओं ने कहा कि चौकीदार एवं दफादार ग्रामीण सुरक्षा व्यवस्था की महत्वपूर्ण कड़ी हैं, इसलिए उनके अधिकारों और हितों की रक्षा के लिए सरकार को गंभीर पहल करनी चाहिए. राष्ट्रीय महासचिव डॉ संत सिंह ने कहा कि दफादार-चौकीदारों के अधिकारों की रक्षा के लिए संगठन लगातार संघर्षरत है. उन्होंने बताया कि पुस्तैनी नौकरी की व्यवस्था समाप्त होने से हजारों परिवारों के सामने आजीविका और भविष्य का संकट उत्पन्न हो गया है.राघोपुर से पटना तक गूंजेगी चौकीदारों की आवाज
वक्ताओं ने कहा कि चौकीदार एवं दफादार ग्रामीण सुरक्षा व्यवस्था की महत्वपूर्ण कड़ी हैं
