विश्व पर्यावरण दिवस पर डीएस इंग्लिश बोर्डिंग स्कूल में हरित पहल

बच्चों ने प्रकृति संरक्षण को लेकर जागरूकता फैलाने का भी संकल्प लिया.

– छात्रों ने लिया पर्यावरण संरक्षण का संकल्प

सुपौल.

विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर डीएस इंग्लिश बोर्डिंग स्कूल, पिपरा में पर्यावरण संरक्षण एवं जागरूकता को बढ़ावा देने के उद्देश्य से विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया गया. कार्यक्रम में विद्यालय के निदेशक, शिक्षक एवं विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक भाग लेते हुए पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया. इस अवसर पर विद्यालय परिसर में आम, अमरूद, कटहल एवं जामुन सहित विभिन्न प्रकार के फलदार एवं छायादार पौधों का रोपण किया गया.

बच्चों ने प्रकृति संरक्षण को लेकर जागरूकता फैलाने का लिया संकल्प

पौधारोपण कार्यक्रम के दौरान विद्यार्थियों ने पर्यावरण संरक्षण से जुड़े संदेश प्रस्तुत किए तथा पेड़ों के महत्व को समझा. बच्चों ने प्रकृति संरक्षण को लेकर जागरूकता फैलाने का भी संकल्प लिया. विद्यालय के निदेशक एम वली ने कहा कि वर्तमान समय में पर्यावरण संरक्षण की आवश्यकता पहले से कहीं अधिक बढ़ गई है. बढ़ते प्रदूषण एवं जलवायु परिवर्तन की चुनौतियों को देखते हुए प्रत्येक व्यक्ति को पेड़ लगाने और उनकी देखभाल करने की जिम्मेदारी निभानी चाहिए. विद्यालय द्वारा समय-समय पर ऐसे कार्यक्रम आयोजित किए जाते रहेंगे ताकि विद्यार्थियों में प्रकृति के प्रति संवेदनशीलता और जिम्मेदारी की भावना विकसित हो सके. कार्यक्रम के अंत में सभी विद्यार्थियों एवं शिक्षकों ने पर्यावरण संरक्षण का संकल्प लिया तथा अधिक से अधिक पौधे लगाने का संदेश दिया. इस अवसर पर विद्यालय की प्राचार्या लाडली अनवर, प्रबंधक चेतन वर्मा, ओम प्रकाश कुमार, मंटू कुमार, शिवराम कुमार, चन्दन यादव, बप्पा डे, गणेश गुप्ता, रमेश कुमार, सुमन झा, मनीष कुमार, मनीषा कुमारी, महेंद्र यादव, अब्दुल हय, अली जौहर, सिंपा डे, सृजना घटानी, अंजली तमांग, विरेंद्र कुमार, सिकंदर मेहरा, जयराज यादव, रमन पाण्डेय, प्रियंका कुमारी, सिम्पी कुमारी, अनिल कुमार, पूर्णिमा पंकज, रंजना कुमारी, प्रतिभा कुमारी, मौसम आनंद, प्रिया कुमारी, दिनेश कामत, आदर्श मिश्रा, हरिनाथ झा, ब्रजेश कुमार, समीर अनवर, अमोद कुमार, समसूल होदा, सुभाष कामत, प्रदीप झा एवं बिन्देश्वरी यादव सहित विद्यालय परिवार के अन्य सदस्य उपस्थित थे.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Rajeev kumar jha

राजीव कुमार झा प्रिंट माध्यम में 20 और डिजिटल माध्यम में पिछले 02 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. करियर की शुरुआत हिन्दुस्तान से की. अभी प्रभात खबर ब्यूरोचीफ के पद पर सुपौल में काम कर रहे हैं. शिक्षा, कला-संस्कृति, सामाजिक कार्य व सिनेमा में रुचि रखते हैं.

Read More
Tags
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >