Viral Video: बिहार में ‘तमंचे पर डिस्को’! खुलेआम दोनों हाथों में हथियार लहराते भोजपुरी गानों पर डांस कर रहे युवक

Viral Video: सुपौल में शादी समारोह के दौरान कानून को ताक पर रखते हुए एक युवक ने दोनों हाथों में अवैध हथियार लहराकर डांस किया. यह वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें कुछ अन्य युवक भी हथियार के साथ नजर आ रहे हैं.

Viral Video: बिहार के सुपौल जिले से एक हैरान करने वाला वीडियो सामने आया है, जहां शादी समारोह के दौरान युवक ने दोनों हाथों में अवैध हथियार लहराते हुए जमकर डांस किया. सोशल मीडिया पर वायरल इस वीडियो ने सनसनी मचा दी है. घटना किशनपुर थाना क्षेत्र के सुखासन पंचायत के श्रीपुर गांव की बताई जा रही है. जहां 6 मार्च की रात एक शादी समारोह में युवक ने खुलेआम देसी कट्टे लहराते हुए भोजपुरी गानों पर ठुमके लगाए. वीडियो में कुछ अन्य युवक भी हथियार के साथ दिख रहे हैं, जिससे यह मामला और गंभीर हो गया है.

पुलिस ने शुरू की जांच, कड़ी कार्रवाई की उम्मीद

वायरल वीडियो पर किशनपुर थानाध्यक्ष प्रशांत कुमार राय ने कहा, “यह किसी शादी समारोह का वीडियो है, जिसमें युवक अवैध हथियार लहराते हुए डांस कर रहा है. पुलिस वीडियो फुटेज के आधार पर मामले की जांच कर रही है और दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई होगी. “

पढ़िए प्रभात खबर की प्रीमियम स्टोरी: वैशाली की नगरवधू आम्रपाली, जिसके प्रेमसंबंध मगध के राजाओं से थे ; उसने संन्यास क्यों लिया?

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

अभिनंदन पांडेय पिछले दो वर्षों से डिजिटल मीडिया और पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत प्रिंट मीडिया से की और दैनिक जागरण, भोपाल में काम किया. वर्तमान में वह प्रभात खबर डिजिटल बिहार टीम के हिस्सा हैं. राजनीति, खेल और किस्से-कहानियों में उनकी खास रुचि है. आसान भाषा में खबरों को लोगों तक पहुंचाना और ट्रेंडिंग मुद्दों को समझना उन्हें पसंद है. अभिनंदन ने पत्रकारिता की पढ़ाई माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, भोपाल से की. पढ़ाई के दौरान ही उन्होंने पत्रकारिता की बारीकियों को समझना शुरू कर दिया था. खबरों को सही तरीके से लोगों तक पहुंचाने की सोच ने उन्हें इस क्षेत्र की ओर आकर्षित किया. दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग के दौरान उन्होंने भोपाल में बॉलीवुड के कई बड़े कलाकारों और चर्चित हस्तियों के इंटरव्यू किए. यह अनुभव उनके करियर के लिए काफी अहम रहा. इसके बाद उन्होंने प्रभात खबर डिजिटल में इंटर्नशिप की, जहां उन्होंने डिजिटल पत्रकारिता की वास्तविक दुनिया को करीब से समझा. बहुत कम समय में उन्होंने रियल टाइम न्यूज लिखना शुरू कर दिया. इस दौरान उन्होंने सीखा कि तेजी के साथ-साथ खबर की सटीकता भी बेहद जरूरी होती है. फिलहाल वह प्रभात खबर डिजिटल बिहार टीम के साथ काम कर रहे हैं. बिहार विधानसभा चुनाव के दौरान उन्होंने कई बड़ी खबरों को रियल टाइम में कवर किया, ग्राउंड रिपोर्टिंग की और वीडियो कंटेंट भी तैयार किए. उनकी कोशिश हमेशा यही रहती है कि पाठकों और दर्शकों तक सबसे पहले, सही और भरोसेमंद खबर पहुंचे. पत्रकारिता में उनका लक्ष्य लगातार सीखते रहना, खुद को बेहतर बनाना और एक विश्वसनीय पत्रकार के रूप में अपनी पहचान मजबूत करना है.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >