थाना परिसर में शस्त्रधारियों का सत्यापन, कानून-व्यवस्था को लेकर प्रशासन सख्त

थाना परिसर में वैध शस्त्रधारियों का सत्यापन (आर्म्स वेरिफिकेशन) किया गया. यह प्रक्रिया सीओ विजय प्रताप सिंह व थानाध्यक्ष सियावर मंडल की निगरानी में पूरी की गयी.

निर्मली. थाना परिसर में वैध शस्त्रधारियों का सत्यापन (आर्म्स वेरिफिकेशन) किया गया. यह प्रक्रिया सीओ विजय प्रताप सिंह व थानाध्यक्ष सियावर मंडल की निगरानी में पूरी की गयी. सत्यापन के दौरान सुरक्षा मानकों का सख्ती से पालन किया गया और सभी जरूरी दस्तावेजों की बारीकी से जांच की गयी. अधिकारियों ने मौके पर मौजूद कर्मियों को सत्यापन प्रक्रिया की गंभीरता को ध्यान में रखते हुए सतर्कता बरतने और तय निर्देशों का पालन सुनिश्चित करने का निर्देश दिया. सीओ विजय प्रताप सिंह ने जानकारी दी कि मंगलवार को एक शस्त्रधारी का सत्यापन किया गया है और यह प्रक्रिया आगे भी नियमानुसार जारी रहेगी. कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिहाज से एक महत्वपूर्ण प्रक्रिया है. इससे न सिर्फ वैध शस्त्रधारकों का रिकॉर्ड अद्यतन रहता है, बल्कि अवैध हथियारों पर भी प्रभावी नियंत्रण सुनिश्चित किया जा सकता है. सत्यापन के दौरान शस्त्रधारी व्यक्ति के पहचान पत्र, लाइसेंस की वैधता, और अन्य आवश्यक दस्तावेजों की गहनता से जांच की गयी. प्रशासन ने आमजन से भी अपील की है कि यदि उनके पास वैध शस्त्र हैं तो समय-समय पर होने वाले सत्यापन में अनिवार्य रूप से भाग लें.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >