मोबाइल चोरी करते दो युवक गिरफ्तार

पकड़े गए चोर की पहचान कटिहार जिला के गद्दाई दियारा निवासी 18 वर्षीय भरत कुमार और किसनपुर थाना क्षेत्र के दुबियाही निवासी 30 वर्षीय प्रदीप कुमार के रूप में की गयी है

वीरपुर. भीमनगर थाना क्षेत्र के दिनबंधी पंचायत के 22 आरडी चौक से लोगों ने मोबाइल चोरी करते हुए दो चोरों को रंगेहाथ पकड़ कर पुलिस के हवाले कर दिया. मामले को लेकर कटैया 22 आरडी निवासी मो मूसा ने भीमनगर थाने में आवेदन देकर कार्रवाई की मांग की है. दिये आवेदन में कहा है कि कटैया 22 आरडी हाट में सब्जी लेने के दौरान पीछे से एक व्यक्ति खड़ा हो गया और टी-शर्ट के ऊपरी पैकेट से वीवो कंपनी का मोबाइल और जेब में रखे पांच हजार रुपये निकाल कर अपने साथी को दे दिया. जो मोबाइल और रुपये लेकर भागने में सफल रहा. पुन: फिर से मोबाइल चोर अपने एक अन्य साथी के साथ हाट में मौजूद आजाद अली के पैकेट से मोबाइल चोरी कर रहा था, लेकिन वह पकड़ा गया. स्थानीय लोगों की मदद से उक्त दोनों चोरों को एक बाइक नंबर बीआर 50 एस/1023 के साथ पुलिस के हवाले कर दिया गया. भीमनगर थानाध्यक्ष दीपक कुमार ने बताया कि स्थानीय ग्रामीणों के आवेदन के आलोक में प्राथमिकी दर्ज करते हुए उक्त पकड़े गए दोनों चोर को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया. पकड़े गए चोर की पहचान कटिहार जिला के गद्दाई दियारा निवासी 18 वर्षीय भरत कुमार और किसनपुर थाना क्षेत्र के दुबियाही निवासी 30 वर्षीय प्रदीप कुमार के रूप में की गयी है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >