सुपौल में भूकंप मॉक एक्सरसाइज का सफल आयोजन, आपदा प्रबंधन तैयारियों की हुई व्यापक परीक्षा

जिन्होंने निर्धारित परिदृश्य के अनुसार त्वरित कार्रवाई सुनिश्चित की.

सुपौल नेशनल डिजास्टर मैनेजेमेंट ऑथिरिटी नई दिल्ली द्वारा गुरूवार को आयोजित राष्ट्रव्यापी भूकंप मॉक एक्सरसाइज का सफल आयोजन जिला प्रशासन द्वारा किया गया. इस अभ्यास का मुख्य उद्देश्य संभावित आपदा की स्थिति में त्वरित प्रतिक्रिया प्रणाली, विभिन्न विभागों के बीच समन्वय तथा उपलब्ध संसाधनों की वास्तविक तैयारियों का परीक्षण करना था. मॉक एक्सरसाइज के लिए जिले में कुल पांच स्थलों का चयन किया गया था. इनमें मार्केट एरिया स्थित वी-मार्ट मॉल, रेजिडेंशियल एरिया में ऑफिसर्स कॉलोनी, सदर अस्पताल सुपौल, इंजीनियरिंग कॉलेज सुपौल तथा समाहरणालय परिसर स्थित जिला परिवहन कार्यालय शामिल थे. सभी स्थलों पर नोडल पदाधिकारियों की प्रतिनियुक्ति की गई थी, जिन्होंने निर्धारित परिदृश्य के अनुसार त्वरित कार्रवाई सुनिश्चित की. हर स्थान पर रेस्क्यू एवं खोज-बचाव कार्यों के लिए विशेष टीमों की तैनाती की गई. बचाव एवं राहत कार्यों में एनडीआरएफ सशस्त्र सीमा बल (एसएसबी), आपदा मित्र, रेड क्रॉस सोसाइटी एवं भारत स्कॉउट एंड गाइड्स की सक्रिय एवं सराहनीय भागीदारी रही. स्टेजिंग एरिया के रूप में आईटीआई परिसर को चिन्हित किया गया था, जहां से संसाधनों और टीमों की तैनाती का समन्वय किया गया. वहीं राहत केंद्र (रिलीफ सेंटर) के लिए गांधी मैदान को चयनित किया गया, ताकि आवश्यकता पड़ने पर प्रभावित लोगों को अस्थायी आश्रय, भोजन एवं अन्य आवश्यक सुविधाएं उपलब्ध कराई जा सके. इसमें इंजीनियरिंग विभाग एवं विद्युत विभाग का विशेष योगदान रहा. संभावित संरचनात्मक क्षति के आकलन, विद्युत आपूर्ति नियंत्रण तथा तकनीकी सहयोग में इन विभागों की भूमिका अत्यंत महत्वपूर्ण रही. मॉक एक्सरसाइज का सफल संचालन मुख्य कमांड ऑफिसर मो तारिक, अपर समाहर्ता आपदा प्रबंधन, सुपौल के नेतृत्व में किया गया. इस अवसर पर मुकेश कुमार, प्रभारी पदाधिकारी आपदा प्रबंधन सह वरीय उप समाहर्ता, सुपौल तथा चन्द्रभूषण कुमार, सहायक आपदा प्रबंधन पदाधिकारी, सुपौल की भूमिका भी सराहनीय रही. जिला आपातकालीन संचालन केंद्र, सुपौल के प्रोग्रामर शैलेन्द्र कुमार एवं उनकी तकनीकी टीम द्वारा सूचनाओं का समय पर आदान-प्रदान सुनिश्चित किया गया, जिससे कार्यक्रम के सफल क्रियान्वयन में महत्वपूर्ण सहयोग मिला. समग्र रूप से यह भूकंप मॉक एक्सरसाइज जिला प्रशासन की आपदा प्रबंधन संबंधी तैयारियों, त्वरित कार्रवाई क्षमता तथा विभिन्न एजेंसियों के बीच प्रभावी समन्वय को दर्शाती है, जो किसी भी आपात स्थिति से निपटने में जिले की मजबूती को रेखांकित करती है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More
Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >