शैक्षिक परिभ्रमण से बच्चों का होता है मानसिक व बौधिक विकास : एचएम

परिभ्रमण पर गए छात्र-छात्राओं को मिथिला हाट सहित अन्य जगहों पर भ्रमण कराया जाएगा.

सरायगढ़ मुख्यमंत्री बिहार दर्शन योजना के तहत प्रखंड क्षेत्र के मिडिल स्कूल झिल्लाडुमरी के छात्र-छात्राओं को गुरुवार को परिभ्रमण के लिए बस से मिथिला हाट के लिए रवाना किया गया. परिभ्रमण बस को विद्यालय शिक्षा समिति के अध्यक्ष मो शकील एवं स्कूल के एचएम संजय कुमार पाठक ने संयुक्त रूप से हरी झंडी दिखाकर रवाना किया. एचएम संजय कुमार पाठक ने कहा कि छात्र-छात्राओं के परिभ्रमण से बौद्धिक और मानसिक विकास होता है. इसलिए छात्र-छात्राओं को हर साल विभिन्न जगहों पर परिभ्रमण कराया जाता है. परिभ्रमण बस में छात्र-छात्राओं का प्रतिनिधित्व करने के लिए शिक्षक राणा हरर्वेंद्र, परशुराम कुमार, कुमारी बुलबुल, सुलेखा कुमारी को भेजा गया है. परिभ्रमण पर गए छात्र-छात्राओं को मिथिला हाट सहित अन्य जगहों पर भ्रमण कराया जाएगा. इस मौके पर विद्यालय के शिक्षक मो. सज्जाद आलम, कमर अहमद, सरिता कुमारी, रसोईया तिलिया देवी, मंजू देवी, राजकुमारी देवी, सीता देवी सहित अन्य शिक्षक शिक्षिकाएं और छात्र-छात्राएं मौजूद थी.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More
Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >