नशे में हंगामा कर रहे दो युवक गिरफ्तार

छातापुर थाना पुलिस ने गुरुवार की रात रामपुर से नशे में धुत्त होकर हंगामा कर रहे दो युवक को गिरफ्तार किया है

छातापुर. छातापुर थाना पुलिस ने गुरुवार की रात रामपुर से नशे में धुत्त होकर हंगामा कर रहे दो युवक को गिरफ्तार किया है. गिरफ्तार शराबियों को न्यायालय में उपस्थापित कराने के लिए शुक्रवार को सुपौल भेजा गया. इस संदर्भ में थानाध्यक्ष शिवशंकर कुमार ने पूछने पर बताया कि गुरुवार की रात सूचना मिली कि रामपुर में दो युवक शराब के नशे में धुत्त होकर हंगामा कर रहा है. सूचना का सत्यापन व आवश्यक कार्रवाई के लिए पुलिस के द्वारा छापेमारी की गयी. जहां से भागवतपुर निवासी उदित मुखिया एवं टुनटुन मुखिया को हिरासत में लेकर सीएचसी में दोनों का मेडिकल जांच कराया गया. जांच में दोनों युवकों में अल्कोहल की पुष्टि हुई. जिसके बाद अप्राथमिकी दर्ज कर दोनों को गिरफ्तार कर न्यायालय सुपौल भेज दिया गया.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >