पांच पशुओं के साथ दो तस्कर गिरफ्तार

बरामद पशुओं को मुक्त कराते हुए पुलिस तस्करों के खिलाफ कार्रवाई में जुट गयी है

जदिया. जदिया पुलिस ने शनिवार की शाम वाहन चेकिंग के दौरान अनंतपुर चौक समीप से एक पिकअप वैन पर ले जा रहे पांच पशुओं को बरामद कर दो तस्कर को गिरफ्तार किया. बरामद पशुओं को मुक्त कराते हुए पुलिस तस्करों के खिलाफ कार्रवाई में जुट गयी है. थानाध्यक्ष राजीव कुमार ने बताया कि शनिवार की देर शाम एनएच 327 ई पथ में अनंतपुर चौक समीप वाहन चैकिंग के दौरान एक पिकअप वैन से तस्करी कर ले जा रहे पांच पशुओं को पुलिस ने मुक्त कराया. साथ ही दो तस्कर को भी पुलिस ने गिरफ्तार किया. गिरफ्तार पशु तस्कर की पहचान मधेपुरा जिले के आलमनगर थाना क्षेत्र के बिशनपुर वार्ड नंबर 12 निवासी सरीयत एवं मो सहाबुल के रूप में हुई है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >