सिमराही बाजार में 30 मिनट में दो सड़क हादसे, डिवाइडर पर संकेत नहीं होने से बढ़ा खतरा

वाहन संख्या बीआर 24एके 4171, जिस पर बिहार सरकार का बोर्ड लगा था,

राघोपुर थाना क्षेत्र के सिमराही बाजार स्थित जेपी चौक के समीप रविवार की संध्या आधे घंटे के भीतर दो अलग-अलग सड़क दुर्घटनाएं हो गईं. हालांकि दोनों घटनाओं में वाहन सवारों को केवल मामूली चोटें आईं और कोई बड़ी जनहानि नहीं हुई, लेकिन लगातार हुए हादसों ने सड़क सुरक्षा व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं. स्थानीय लोगों के अनुसार पहली घटना में वाहन संख्या बीआर 07 बीजी 3670 फारबिसगंज की ओर से आ रही थी. अंधेरा रहने और डिवाइडर पर किसी प्रकार का संकेत या चेतावनी चिन्ह नहीं होने के कारण चालक को डिवाइडर का अंदाजा नहीं हुआ और गाड़ी सीधे उससे टकरा गई. हादसे के बाद मौके पर मौजूद लोगों ने तत्परता दिखाते हुए सभी सवारों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया. लोग अभी पहली दुर्घटना से संभल ही रहे थे कि करीब 20 मिनट बाद दूसरी घटना सामने आई. वाहन संख्या बीआर 24एके 4171, जिस पर बिहार सरकार का बोर्ड लगा था, उसी स्थान पर डिवाइडर से टकरा गई. टक्कर इतनी जोरदार थी कि गाड़ी दो बार पलटते हुए सड़क पर उलट गई. स्थानीय लोगों ने तत्काल मदद करते हुए गाड़ी को सीधा किया और सभी सवारों को बाहर निकाला. प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि गाड़ी में एक बच्चा सीट के बीच फंस गया था, जिसे काफी मशक्कत के बाद सुरक्षित निकाला गया. घटनास्थल पर मौजूद लोगों का आरोप है कि संबंधित एजेंसी द्वारा डिवाइडर पर न तो कोई संकेतक लगाया गया है और न ही उचित पेंटिंग या रेडियम स्ट्रिप की व्यवस्था की गई है. साथ ही डिवाइडर भी कई जगहों पर क्षतिग्रस्त है, जिससे खासकर रात के समय दुर्घटना की आशंका बढ़ जाती है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By RAJEEV KUMAR JHA

RAJEEV KUMAR JHA is a contributor at Prabhat Khabar.

Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >