भूमि विवाद को लेकर दो पक्षों में मारपीट, सात लोग जख्मी

घायलों को स्थानीय लोगों की सहयोग से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सरायगढ़ भपटियाही में भर्ती कराया गया.

सरायगढ़ प्रखंड क्षेत्र के चांदपीपर पंचायत वार्ड नंबर 11 में मंगलवार को भूमि विवाद को लेकर दो पक्षों में मारपीट की घटना में सात व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया. घटना के संबंध में बताया जा रहा है कि सियाराम यादव और पड़ोस के संतोष कुमार यादव के बीच भूमि विवाद में फूस का घर बनाने को लेकर कहां सुनी और गाली गलौज करते लाठी डंडे से मारपीट करने लगे. मारपीट की घटना में प्रथम पक्ष के सियाराम यादव 62 साल, नरेश कुमार यादव 25 साल, अजीत कुमार यादव 28 साल, भोगी लाल यादव 62 साल गंभीर रूप से घायल हो गया. जबकि दूसरे पक्ष से संजय कुमार यादव 38 साल, संतोष कुमार यादव 36 साल और ललटू कुमार 20 साल गंभीर रूप से घायल हो गया. सभी घायलों को स्थानीय लोगों की सहयोग से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सरायगढ़ भपटियाही में भर्ती कराया गया. जहां डॉ लक्ष्मीकांत राय ने सभी घायलों का इलाज किया. घटना में गंभीर रूप से घायल सियाराम यादव, नरेश कुमार यादव और लल्टू कुमार को बेहतर इलाज के लिए सदर अस्पताल सुपौल रेफर कर दिया. घटना को लेकर भपटियाही थाना पुलिस मामले की छानबीन कर रही है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Rajeev kumar jha

राजीव कुमार झा प्रिंट माध्यम में 20 और डिजिटल माध्यम में पिछले 02 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. करियर की शुरुआत हिन्दुस्तान से की. अभी प्रभात खबर ब्यूरोचीफ के पद पर सुपौल में काम कर रहे हैं. शिक्षा, कला-संस्कृति, सामाजिक कार्य व सिनेमा में रुचि रखते हैं.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >