दो पैक्स अध्यक्षों ने लगातार दर्ज की जीत, एक की गयी कुर्सी

जीत दर्ज करने वाले उम्मीदवारों के समर्थकों में खुशी की लहर दौड़ गई

कटैया-निर्मली. पिपरा प्रखंड क्षेत्र के 03 पैक्सों में बुधवार को हुए मतदान के बाद कड़ी सुरक्षा के बीच मतों की गिनती देर शाम शुरू हुई पूरी तरह मतगणना की प्रक्रिया सम्पन्न होने के बाद प्रखंड निर्वाचन पदाधिकारी सह बीडीओ अमरेन्द्र पंडित ने तीनों पैक्स से जीते हुए उम्मीदवारों के नामों की घोषणा की. जिसके बाद चुनाव में जीत दर्ज करने वाले उम्मीदवारों के समर्थकों में खुशी की लहर दौड़ गई. तीन पंचायत के पैक्स चुनाव में दो पुराने पैक्स अध्यक्ष अपनी कुर्सी बचाने में सफल नहीं हुए. जबकि एक पूर्व के अध्यक्ष ने अपनी कुर्सी बचाने में कामयाब हुए. बीडीओ अमरेन्द्र पंडित ने जानकारी देते हुए बताया कि तीन पैक्सों के लिए हुए चुनाव और मतगणना के बाद कटैया माहे पैक्स से बाबुल कुमार को 1 हजार 16 मत मिले. जबकि प्रतिद्वंद्वी पूर्व पैक्स अध्यक्ष को मात्र 443 मत प्राप्त हुए. इस तरह कटैया माहे पैक्स अध्यक्ष पद पर बाबुल कुमार विजयी घोषित हुए. अमहा पैक्स से अनिल कुमार 611 वोट मिले. जबकि निकटतम प्रतिद्वंद्वी चन्द्रशेखर को 393 मत मिले. इस तरह से अमहा पैक्स अध्यक्ष पद पर एकबार फिर से अनिल कुमार ने अपना कब्जा जमाया. वहीं ठाढी भवानीपुर पैक्स अध्यक्ष पद के उम्मीदवार अनिता देवी विजयी घोषित हुए. अनिता देवी को कुल 854 मत प्राप्त हुए. जबकि पूर्व पैक्स अध्यक्ष अनिल कुमार 543 वोट लाकर दूसरे स्थान पर रहे. मतगणना के दौरान थाना अध्यक्ष राजेश कुमार झा दल-बल के साथ मुस्तैद रहे.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Rajeev kumar jha

राजीव कुमार झा प्रिंट माध्यम में 20 और डिजिटल माध्यम में पिछले 02 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. करियर की शुरुआत हिन्दुस्तान से की. अभी प्रभात खबर ब्यूरोचीफ के पद पर सुपौल में काम कर रहे हैं. शिक्षा, कला-संस्कृति, सामाजिक कार्य व सिनेमा में रुचि रखते हैं.

Read More
Tags
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >