शराब कांड के दो नामजद महिला आरोपित गिरफ्तार

न्यायिक हिरासत में सुपौल जेल भेज दिया गया.

त्रिवेणीगंज. थाना क्षेत्र के विभिन्न जगहों पर छापेमारी कर पुलिस ने शराब कांड के दो नामजद महिला आरोपित को गिरफ्तार किया है. प्रभारी थानाध्यक्ष राहुल कुमार ने बताया कि थाना क्षेत्र के सिमरिया पंचायत के बैजनाथपुर वार्ड 2 निवासी लालेश्वर सरदार की पत्नी शराब कांड की फरार आरोपित रीता देवी एवं नगर परिषद क्षेत्र के पतरघट्टी वार्ड नंबर 04 निवासी स्व सुरेंद्र सरदार की पत्नी रीता देवी को गिरफ्तार किया गया, जिसे न्यायिक हिरासत में सुपौल जेल भेज दिया गया.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >