आग लगने दो घर जले, हजारों की संपत्ति का नुकसान

अग्नि पीड़ित द्वारा बताया गया कि सभी लोग खाना खाकर पटुआ खेत में काम करने के लिए चले गए थे

किशनपुर. कोशी बांध के भीतर नौआबखर पंचायत के सिमराहा गांव वार्ड नंबर एक में सोमवार अगलगी की घटना में सियाराम मंडल का एक आवासीय घर व एक अन्य घर जल गया. अग्नि पीड़ित द्वारा बताया गया कि सभी लोग खाना खाकर पटुआ खेत में काम करने के लिए चले गए थे. घर पर कोई नहीं था. अचानक घर में आग लगने के कारण लोगों द्वारा हल्ला करने पर तब जा कर पहुंचा तो देखा कि घर में पूरी आग लगी हुई है. घर का एक भी समान नहीं निकाल सके. घर में अनाज, कपड़ा, बर्तन, फर्नीचर सहित करीब 50 हजार से अधिक का सामान जल गया है. इसको लेकर पंचायत के मुखिया मनोज साह, सरपंच पुत्र विजय कुमार पासवान के अलावे वार्ड सदस्य रामकुमार मंडल, रामकृपाल मंडल सहित अन्य लोगों ने घटना स्थल पहुंच कर अग्नि पीड़ित परिवार सिया राम मंडल को ढाढ़स बंधवाया. इस बाबत अंचल अधिकारी सुशीला कुमारी ने बताया कि अग्निकांड की जानकारी मिली है. आवेदन अग्नि पीड़ित के द्वारा नहीं दिया गया है. आवेदन मिलने के बाद जांचों उपरांत सरकारी लाभ दी जाएगी.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More
Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >