आग लगने से दो परिवार के घर जले, 10 लाख की क्षति

हल्ला होने पर घर में सो रहे लोग किसी तरह जान बचाकर भागे.

प्रतापगंज प्रखंड क्षेत्र के परसा बीरबल गांव में मंगलवार की रात में अचानक आग लगने से दो आवासीय घर जलकर राख हो गया. इस घटना में लाखों रुपए की संपत्ति नष्ट हो गई. दो परिवारों की वर्षों की मेहनत से कमाया हुआ सारा समान पल भर में राख में तब्दील हो गया. आग लगने का कारण का सही पता नहीं चल पाया है. प्रत्यक्षदर्शी के अनुसार आग इतनी तेजी से फैली कि लोगों को संभलने का मौका तक नहीं मिला. देखते ही देखते आग ने आसपास के घरों को भी अपनी चपेट में लिया ले लिया. बताया जाता है कि आग सबसे पहले अंजली कुमारी पति नंदकिशोर राम, ग्राम परसा बीरबल, वार्ड नंबर 14, पंचायत सुरजापुर, थाना प्रतापगज के आवासीय परिसर से उठा. लोगों के हो हल्ला होने पर घर में सो रहे लोग किसी तरह जान बचाकर भागे. लोगों के अथक प्रयास से आग पर काबू पाया गया. तब तक रिंकू देवी पति शंकर कुमार राम पड़ोसी के आवासीय घर में भी आग की लपटे पकड़ लिया. जिससे उनका भी एक आवासीय घर और उसमें रखा हुआ सामान जलकर राख हो गया. अंजली का नगदी 20 हजार0, शैक्षणिक एवं जमीन संबंधी सभी कागजात, फर्नीचर, बर्तन ,कपड़ा ,गोदरेज अलमारी, ट्रंक, अनाज, थ्रेसर जलकर राख हो गया. जिससे लगभग तीन-चार लाख रुपए का नुकसान हुआ. वहीं रिंकू का अनाज, कपड़ा, फर्नीचर, ट्रंक ,बर्तन ,बक्सा ,जमीन संबंधी सभी कागजात ,जेवर जलकर राख हो गया. घटना की जानकारी होते ही पंचायत के मुखिया महानंद पासवान, सरपंच हरिनंदन रजक ने पीड़ित परिवार को ढांढस बंधाया. सूचना पर पहुंची अग्निशमन विभाग के कर्मियों ने आग पर काबू पाया.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Rajeev kumar jha

राजीव कुमार झा प्रिंट माध्यम में 20 और डिजिटल माध्यम में पिछले 02 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. करियर की शुरुआत हिन्दुस्तान से की. अभी प्रभात खबर ब्यूरोचीफ के पद पर सुपौल में काम कर रहे हैं. शिक्षा, कला-संस्कृति, सामाजिक कार्य व सिनेमा में रुचि रखते हैं.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >