लूट की मवेशी के साथ दो अपराधी गिरफ्तार

प्रभारी थाना अध्यक्ष वर्षा कुमारी ने बताया कि सोमवार की रात लूट की गई मवेशी लदा पिकअप और मोबाइल बरामद कर लिया गया है

सरायगढ़. भपटियाही थाना पुलिस ने 24 घंटे के अंदर एनएच 27 पर गढ़िया गांव के पास से लूट की गई मवेशी लदा पिकअप के साथ दो बदमाशों को गिरफ्तार कर थाना लायी है. प्रभारी थाना अध्यक्ष वर्षा कुमारी ने बताया कि सोमवार की रात करीब साढ़े 11 बजे छातापुर थाना क्षेत्र के कटहारा मोहनपुर वार्ड 12 निवासी पिकअप चालक अब्दुल मनान ने मधुबनी जिला के फुलपरास से पिकअप बीआर 10 एएल 8941 पर मवेशी लादकर राघोपुर मवेशी हाट आ रहा था. एनएच 27 पर भपटियाही पंचायत के गढ़िया गांव के पास अज्ञात तीन चार अपराधियों ने रास्ते से ही उसका पीछा करते हुए एक अर्टिका गाड़ी से उतर कर मवेशी लदा पिकअप को रोककर चालक अब्दुल मनान के साथ मारपीट की घटना किया. इसके बाद बदमाशों ने 10 हजार रुपए नगद, एक मोबाइल लूट लिया और मवेशी लदा पिकअप लूट कर फरार हो गये. घटना की सूचना पिकअप चालक ने भपटियाही थाना पुलिस को दिया. पुलिस ने मंगलवार को बरूआरी गांव से मवेशी लदा पिकअप और घटना में शामिल आर्टिका गाड़ी के साथ पिकअप लूट कांड में शामिल बदमाश सहरसा जिला के बसनेही थाना क्षेत्र के पामा वार्ड 6 निवासी मो जुबेर आलम और बैजनाथपुर थाना क्षेत्र के बैजनाथपुर गांव के इस्तखार आलम को गिरफ्तार कर भपटियाही थाना लाया. प्रभारी थाना अध्यक्ष वर्षा कुमारी ने बताया कि सोमवार की रात लूट की गई मवेशी लदा पिकअप और मोबाइल बरामद कर लिया गया है. गिरफ्तार दोनों बदमाशों के विरुद्ध केस दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जा रही है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More
Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >