दो बाइकों में टक्कर, तीन लोग घायल, दो की हालत गंभीर

घटना की आवाज सुनकर मौके पर स्थानीय लोग और राहगीर पहुंचे और राघोपुर पुलिस को सूचना दी

राघोपुर. थाना क्षेत्र में शनिवार की संध्या उस वक्त अफरा-तफरी मच गई जब कोसी कॉलोनी के सामने एनएच 107 पर दो बाइकों टक्कर हो गयी. इस दुर्घटना में तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गये, जिनमें दो की स्थिति नाजुक बताई जा रही है. जानकारी के अनुसार, एक बाइक सवार सिमराही से राघोपुर की ओर आ रहा था, जबकि दूसरा राघोपुर से सिमराही की दिशा में जा रहा था. इसी दौरान कोसी कॉलोनी के सामने दोनों बाइकों में टक्कर हो गयी. घटना की आवाज सुनकर मौके पर स्थानीय लोग और राहगीर पहुंचे और राघोपुर पुलिस को सूचना दी. पुलिस की मदद से घायलों को राघोपुर रेफरल अस्पताल लाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद दो घायलों को उनकी गंभीर हालत को देखते हुए रेफर कर दिया गया. घायलों की पहचान कैमूर जिले के सराय निवासी हरिनारायण यादव के पुत्र 24 वर्षीय विकास यादव, छपरा जिले के बलुआ निवासी उपेंद्र सिंह के पुत्र 30 वर्षीय दीपक सिंह और राघोपुर सायत निवासी देवनारायण राउत के पुत्र 24 वर्षीय मोनू कुमार के रूप में हुई है. विकास यादव एक माइक्रो फाइनेंस कंपनी में कार्यरत हैं, जबकि दीपक सिंह की स्थिति फिलहाल स्थिर बताई जा रही है. वहीं, मोनू कुमार और विकास यादव को बेहतर इलाज के लिए अन्यत्र रेफर कर दिया गया है. पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और दुर्घटना के कारणों की जांच की जा रही है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By RAJEEV KUMAR JHA

RAJEEV KUMAR JHA is a contributor at Prabhat Khabar.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >