अलग-अलग जगहों से दो आरोपित गिरफ्तार

दोनों अभियुक्त को न्यायालय में उपस्थापित कराने के लिए सुपौल भेज दिया गया

छातापुर. पुलिस ने सोमवार की रात अलग- अलग जगहों पर छापेमारी कर दो नामजद अभियुक्तों को गिरफ्तार किया. गिरफ्तार अभियुक्तों को मंगलवार को न्यायिक हिरासत के लिए सुपौल भेज दिया गया. थानाध्यक्ष शिवशंकर कुमार ने बताया कि गुप्त सूचना के आधार पर थाना कांड संख्या 286/23 के अप्राथमिकी अभियुक्त सूरज ततमा साकिन कटही को गिरफ्तार किया गया. वह लूट मामले का अभियुक्त है. जबकि थाना कांड संख्या 156/24 के अभियुक्त व लक्ष्मीपुर निवासी मनोज शर्मा की गिरफ्तारी हुई है. दोनों अभियुक्त को न्यायालय में उपस्थापित कराने के लिए सुपौल भेज दिया गया.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >