– महा शिवरात्रि के उपलक्ष्य में 89वां त्रिमूर्ति शिव जयंती महोत्सव का हुआ आयोजन छातापुर. मुख्यालय बाजार स्थित सार्वजनिक दुर्गा मंदिर परिसर में रविवार को महा शिवरात्रि के उपलक्ष्य में 89वां त्रिमूर्ति शिव जयंती महोत्सव मनाया गया. ब्रहमा कुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय शाखा छातापुर द्वारा आयोजित जयंती महोत्सव का आगत अतिथियों एवं स्थानीय प्रबुद्धजनों के हाथों दीप प्रज्ज्वलित कर कार्यक्रम की शुरुआत हुई. महोत्सव के पावन अवसर पर केक काटकर लोगों को खिलाया और खुशियां मनाई गई. वहीं सनातन पद्धति के अनुसार धर्म का ध्वजा भी फहराया गया. फिर मौजूद लोगों को धर्म कर्म के मार्ग पर चलकर सच्चा और अच्छा जीवन जीने के लिए सामूहिक रूप से शपथ दिलाई गई. इस दौरान बालिकाओं ने शिव बाबा के गीत व नृत्य की प्रस्तुति देकर सबों का मन मोह लिया. महोत्सव में मुख्य अतिथि के रूप में ब्रहमाकुमारी विश्वविद्यालय तनाव प्रबंधन के राष्ट्रीय संयोजक सुधाकर भाई, जिला संयोजिका बीके शालिनी दीदी, छातापुर शाखा की संचालिका बीके किरण बहन मुख्य रूप से मौजूद थे. मुख्य अतिथि सुधाकर भाई ने महाशिवरात्रि एवं त्रिमूर्ति शिव जयंती महोत्सव के महत्व पर विस्तार से बताया और सतयुग के आगमन पर स्वागत करने तथा उसके स्वरूप को स्थापित करने का अनुरोध किया. इस दौरान उन्होंने सुबह सबेरे से लेकर रात तक के दिनचर्या पर चर्चा की. सुबह लेट से जगना बुरी बात है और सबेरे जगकर सूर्योदय को देखना सौभाग्य की बात है. नित्य सबेरे जगने के बाद परमात्मा का आभार जताईये, सभी आत्मा के पिता परमात्मा हैं. सबका कल्याण हो उनसे यह कामना कीजिए. जो चीज बार बार सोचेंगे वह जीवन में होने लगता है. हमारे विचार का प्रभाव डाल और पत्ते पर भी पड़ने लगता है. घर को स्वर्ग मानेंगे तो ऐसा ही दिखने लगेगा. इसलिए हमेशा अच्छा सोंचे और उसे जीवन में उतारें. कलयुग के संस्कार से बचके रहे. ज्यादा धन नहीं है तो स्वजनों एवं लोगों के बीच हंसी, खुशी व शांति बांटिये. हंसने मुस्कुराने वाले लोग जल्दी बीमार नहीं पड़ते हैं. कहा कि सुबह जगने के 15 मिनट तक तथा रात में सोने से पहले आधा घंटा तक निश्चित होकर के परमात्मा पर ध्यान लगाने से जीवन में अलौकिक बदलाव दिखने लगेगा. बीके शालिनी दीदी ने कहा कि मन के अवगुणों को त्यागने को ही सच्ची शिवरात्रि कहते हैं. मन जितना भी अच्छे ज्ञान और गुणों से भरा रहेगा जीवन में उतनी ही बैलेंस से ब्रेसिंग मिलेगी. उन्होंने आमजनों को महाशिवरात्रि की बधाई और शुभकामनायें दी. महोत्सव में बीके संजू बहन, बीके प्रीति बहन, बीके मंजु बहन, शंकर भाई, भुवनेश्वर भाई, दिनेश भाई के अलावे सुकदेव भगत, बेदानंद मंडल, सुशील कर्ण, गौरीशंकर भगत, मकशुद मसन, अशोक भगत, लक्ष्मी साह, ललितेश्वर पांडेय, बेचन मेहता, पंकज भगत, दिनेश चौधरी, राजकुमार भगत, घनश्याम घन आदि मौजूद थे.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
