बहराइच हिंसा में मारे गये गोपाल मिश्रा को दी गई श्रद्धांजलि

कार्यकर्ताओं ने गोपाल मिश्रा के चित्र पर पुष्प अर्पित उन्हें नमन किया और कहा कि दोषियों दंडित करने की मांग की

वीरपुर. यूपी के बहराइच जनपद के महाराजगंज में मूर्ति विसर्जन जुलूस में डीजे को लेकर हुए बवाल में मंदसौर निवासी राम गोपाल मिश्रा की गोली मारकर हत्या कर किये जाने को लेकर हिन्दू संगठनों में आक्रोश व्याप्त है. शुक्रवार को हिन्दू धर्म रक्षा समिति वीरपुर द्वारा वीरपुर गोल चौक पर श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया. जहां कार्यकर्ताओं ने गोपाल मिश्रा के चित्र पर पुष्प अर्पित उन्हें नमन किया और कहा कि दोषियों दंडित करने की मांग की. नगर पंचायत के मुख्य पार्षद सह हिन्दू धर्म रक्षाबंधन समिति के राष्ट्रीय अध्यक्ष सुशील कुमार एवं संगठन के महासचिव अभय सिंह ने कहा कि गोपाल मिश्रा की बर्बरता पूर्वक हत्या की गई है. कहा कि बहराइच ही क्यों, पूरे देश में यही ट्रेड चल पड़ा है. कभी शोभा यात्राओं पर, कभी गरबा पंडाल में, कभी गणेश पूजन पर हमले हो रहे हैं. मौके पर अजय सिंह, गोलू साह, गायक मोनू, राकेश साह, अभय जैन आदि लोग उपस्थित रहे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >