एबीवीपी के पूर्व नगर मंत्री के आकस्मिक निधन पर श्रद्धांजलि सभा

कार्यकर्ताओं ने नम आंखों से उनके तैल चित्र पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि अर्पित किया

सुपौल. अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के पूर्व नगर मंत्री सहित अन्य महत्वपूर्ण दायित्व का निर्वहन करने वाले सामाजिक कार्यकर्ता ओमप्रकाश कुमार उर्फ लक्ष्मी के आकस्मिक निधन पर कार्यकर्ताओं ने श्रद्धांजलि सभा का आयोजन स्थानीय गांधी मैदान दुर्गा मंदिर परिसर में किया. कार्यकर्ताओं ने नम आंखों से उनके तैल चित्र पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि अर्पित किया और उनके आत्मा के शांति के लिए मौन धारण किया. पूर्व विश्वविद्यालय संयोजक सुमन कुमार ने कहा की लक्ष्मी अभाविप के सक्रिय और निष्ठावान कार्यकर्ता थे. उनके नेतृत्व में कई रचनात्मक और और संगठनात्मक कार्य किए गए जो छात्र हित और समाज हित में था. उनका सरल स्वभाव और अन्य कार्यकर्ताओं के प्रति आदर- सम्मान का भाव उनकी विशेषता थी. पूर्व प्रदेश कार्यसमिति सदस्य सुरेश कुमार सुमन ने कहा की लक्ष्मी अच्छे व्यक्तिव्त के कार्यकर्ता थे, संगठन के लिए उनके योगदान को कभी भुलाया नहीं जा सकता है. वहीं प्रदेश सह मंत्री शिवजी कुमार ने कहा की लक्ष्मी हम सभी कार्यकर्ताओं के लिए सदैव प्रेरणाश्रोत रहेंगे. पूर्व छात्र नेता राजेश कुमार ने कहा की उनके साथ किए गए कार्य को भुला पाना संभव नहीं है वे हमलोगों के हृदय में बसे रहेंगे. सभा में मुख्य रूप से जिला संयोजक राजेश कुमार, प्रदेश सह मंत्री शिवजी कुमार, सीनेट सदस्य भावेश झा, कुंदन कुमार, मनीष कुमार, रंजीत झा, आलोक कुमार सहित दर्जनों कार्यकर्ता उपस्थित थे.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Rajeev kumar jha

राजीव कुमार झा प्रिंट माध्यम में 20 और डिजिटल माध्यम में पिछले 02 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. करियर की शुरुआत हिन्दुस्तान से की. अभी प्रभात खबर ब्यूरोचीफ के पद पर सुपौल में काम कर रहे हैं. शिक्षा, कला-संस्कृति, सामाजिक कार्य व सिनेमा में रुचि रखते हैं.

Read More
Tags
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >