वृक्ष सुरक्षा दिवस पर वीरपुर में अनोखी पहल : पेड़ों की कलाई पर राखी बांध लिया हरियाली बचाने का संकल्प

रक्षाबंधन के अवसर पर वीरपुर में भाई-बहन के रिश्ते से आगे बढ़कर प्रकृति की रक्षा का एक अनूठा संदेश दिया गया. चिल्ड्रेन पार्क में वृक्ष सुरक्षा दिवस मनाते हुए वन विभाग के अधिकारियों और कर्मियों ने पेड़ों को रक्षा सूत्र बांधकर संरक्षण का संकल्प लिया.

रक्षाबंधन के अवसर पर वीरपुर में भाई-बहन के रिश्ते से आगे बढ़कर प्रकृति की रक्षा का अनोखा संदेश दिया गया. राज्य स्तरीय कार्यक्रम के तहत शुक्रवार को वीरपुर स्थित चिल्ड्रेन पार्क में वृक्ष सुरक्षा दिवस मनाया गया. इस दौरान वन विभाग के अधिकारियों, जनप्रतिनिधियों और कर्मियों ने पेड़ों में रक्षा सूत्र बांधकर उनकी सुरक्षा और संरक्षण का संकल्प लिया. पेड़ों की कलाई पर बंधी राखी ने लोगों को पर्यावरण संरक्षण के प्रति अपनी जिम्मेदारी याद दिलायी.

पेड़ों को रक्षा सूत्र बांधकर लिया संरक्षण का संकल्प

पेड़ को रक्षा सूत्र बांधते लोग.

कार्यक्रम के दौरान रेंजर वीरपुर अजय ठाकुर, फॉरेस्टर वीरपुर रविरंजन और मुख्य पार्षद सुशील कुमार सहित वन विभाग के कर्मियों ने चिल्ड्रेन पार्क में मौजूद वृक्षों को रक्षा सूत्र बांधा. इस दौरान पेड़ों को बचाने और अधिक से अधिक पौधे लगाने का संदेश दिया गया.

कार्यक्रम में मौजूद लोगों को वृक्षों के महत्व और पर्यावरण संतुलन में उनकी भूमिका के बारे में जानकारी दी गयी. लोगों से अपने आसपास के पेड़-पौधों की सुरक्षा करने और हरियाली को बढ़ावा देने की अपील की गयी.

‘वृक्ष हमारे जीवन का आधार’

रेंजर अजय ठाकुर ने कहा कि वृक्ष सुरक्षा दिवस का उद्देश्य आम लोगों में पर्यावरण संरक्षण और पेड़ों के महत्व के प्रति जागरूकता बढ़ाना है. उन्होंने कहा कि वृक्ष हमारे जीवन का आधार हैं. इनकी रक्षा करना केवल पर्यावरण संरक्षण तक सीमित नहीं है, बल्कि आने वाली पीढ़ियों को सुरक्षित और स्वस्थ वातावरण देने की जिम्मेदारी भी है.

उन्होंने कहा कि जिस तरह रक्षाबंधन पर भाई-बहन एक-दूसरे की रक्षा का संकल्प लेते हैं, उसी तरह पेड़ों की रक्षा का संकल्प भी समाज के लिए महत्वपूर्ण है.

राखी के बहाने पर्यावरण बचाने का संदेश

वृक्षों में रक्षा सूत्र बांधने की पहल ने कार्यक्रम को खास बना दिया. इस दौरान लोगों ने पर्यावरण संरक्षण को लेकर अपनी जिम्मेदारी निभाने का संकल्प लिया. कार्यक्रम में यह संदेश दिया गया कि पेड़ केवल प्रकृति की सुंदरता नहीं बढ़ाते, बल्कि स्वच्छ हवा, जल संरक्षण और पर्यावरण संतुलन में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं.

मौके पर फॉरेस्टर रवि रंजन, गोलू साह, अनिल सिंह, भरत भिण्डवार समेत वन विभाग के कर्मी एवं अन्य लोग मौजूद रहे.


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By राजीव कुमार झा

राजीव कुमार झा प्रिंट माध्यम में 20 और डिजिटल माध्यम में पिछले 02 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. करियर की शुरुआत हिन्दुस्तान से की. अभी प्रभात खबर ब्यूरोचीफ के पद पर सुपौल में काम कर रहे हैं. शिक्षा, कला-संस्कृति, सामाजिक कार्य व सिनेमा में रुचि रखते हैं.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >