फुलकाहा के शर्मा टोला में चिकन पॉक्स पीड़ित बच्चों का शुरू हुआ इलाज

खबर छपने के बाद हरकत में आया स्वास्थ्य विभाग

प्रभात इंपैक्ट

– खबर छपने के बाद हरकत में आया स्वास्थ्य विभाग

जदिया. जदिया पंचायत के फुलकाहा वार्ड नंबर -21 शर्मा टोला में फैले चिकन पॉक्स के मामले को लेकर खबर प्रकाशित होते ही स्वास्थ्य विभाग हरकत में आ गया. शनिवार को अनुमंडलीय अस्पताल त्रिवेणीगंज से चिकित्सकों की टीम गांव पहुंची और प्रभावित बच्चों की स्वास्थ्य जांच कर उपचार शुरू किया. गांव में बीते कई दिनों से दर्जनों बच्चे तेज बुखार और शरीर पर दाने की शिकायत से पीड़ित थे. एक माह का दुधमुंहा शिशु भी बीमारी की चपेट में आ गया था, जिससे अभिभावकों में दहशत व्याप्त थी. खबर प्रकाशन के बाद विभाग ने त्वरित संज्ञान लेते हुए मेडिकल टीम भेजी. डॉ अमरजीत कुमार, डॉ रवि कुमार, एएनएम उषा देवी समेत अन्य स्वास्थ्य कर्मियों ने घर-घर जाकर बच्चों की जांच की और आवश्यक दवाओं का वितरण किया. चिकित्सकों ने परिजनों को साफ-सफाई रखने, संक्रमित बच्चों को अलग कमरे में रखने और समय पर दवा देने की हिदायत दी. स्वास्थ्य विभाग ने प्रभावित इलाके में निगरानी बढ़ा दी है. वहीं, ग्रामीणों ने देर से ही सही लेकिन विभागीय सक्रियता पर राहत जताई है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >