शैक्षणिक भ्रमण से बच्चों का होता है बौद्धिक विकास: ललन

मुख्यमंत्री बिहार दर्शन योजना के तहत शनिवार को पीएम श्री उच्च माध्यमिक विद्यालय जदिया के वर्ग छह से आठ तक के छात्र-छात्राओं का एक दल शैक्षणिक परिभ्रमण के लिए रवाना हुआ

मुख्यमंत्री बिहार दर्शन योजना को ले छात्र-छात्राओं को कराया परिभ्रमण जदिया मुख्यमंत्री बिहार दर्शन योजना के तहत शनिवार को पीएम श्री उच्च माध्यमिक विद्यालय जदिया के वर्ग छह से आठ तक के छात्र-छात्राओं का एक दल शैक्षणिक परिभ्रमण के लिए रवाना हुआ. समाजसेवी ललन कुमार भारती ने हरी झंडी दिखाकर दल को विदा किया. इस अवसर पर प्रधानाध्यापक असीम कुमार ठाकुर ने कहा कि परिभ्रमण का उद्देश्य बच्चों को पाठ्यपुस्तक की सीमाओं से बाहर निकालकर ऐतिहासिक, सांस्कृतिक व सामाजिक स्थलों की प्रत्यक्ष जानकारी देना है. उन्होंने बताया कि परिभ्रमण दल मिथिला हाट, विष्णु मंदिर सहित अन्य प्रमुख स्थलों का भ्रमण करेगा. इससे विद्यार्थियों को स्थानीय कला, संस्कृति और धार्मिक विरासत के बारे में जानकारी मिलेगी. समाजसेवी ललन कुमार भारती ने बच्चों को अनुशासन में रहकर यात्रा करने तथा देखी-सुनी बातों से सीख लेने की सलाह दी. उन्होंने कहा कि इस तरह के शैक्षणिक भ्रमण से बच्चों का बौद्धिक विकास होता है. उनमें सामाजिक समझ का विस्तार होता है. विद्यालय के शिक्षकों ने भी बच्चों को सुरक्षित एवं अनुशासित तरीके से यात्रा करने के निर्देश दिए. इस मौके पर शिक्षक अशोक कुमार, सुशील कुमार सक्सेना, छोटू कुमार, विनय कुमार, विवेक कुमार, विनय आनंद, लता कुमारी, सोनी रंजन सहित अन्य मौजूद थे. विद्यालय परिसर में सुबह से ही बच्चों में उत्साह का माहौल देखा गया. अभिभावकों ने भी बच्चों को शुभकामनाएं देते हुए उनके सुरक्षित वापसी की कामना की. विद्यालय के शिक्षकों की देखरेख में सभी छात्र-छात्राओं को निर्धारित बस से रवाना किया गया.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >