अगलगी में तीन घर सहित लाखों की संपत्ति स्वाहा

दीनापट्टी पंचायत के सखुआ वार्ड सात में बुधवार की सुबह करीब सात बजे चूल्हे से लगी आग में तीन घर सहित लाखों की संपत्ति जलकर राख

प्रतिनिधि, पिपरा. दीनापट्टी पंचायत के सखुआ वार्ड सात में बुधवार की सुबह करीब सात बजे चूल्हे से लगी आग में तीन घर सहित लाखों की संपत्ति जलकर राख हो गयी. अगलगी की जानकारी मिलते ही आसपास के लोग अग्निशमन विभाग को इसकी सूचना दी. घटना के बाद बड़ी संख्या में लोग घटना स्थल पर पहुंच कर आग पर काबू पाने में जुट गये. बाद में दमकल की गाड़ी भी पहुंची, तब तक आग पर काबू पा लिया गया था. गृहस्वामी बुचीलाल साह ने बताया कि खाना बनाने के दौरान चूल्हे की चिंगारी से आग लग गयी. जब तक लोग कुछ समझ पाते, तब तक आग ने पूरे घर को अपने आगोश में ले लिया. बताया कि इस अगलगी में घर में रखा डेढ़ लाख रुपये, जेवर, कपड़ा, टीवी, पलंग, अलमारी आदि जलकर राख हो गया. बताया कि 02 दिन पहले ही मकई बेचकर पैसा लाये थे, जो सभी जल कर राख हो गया. पड़ोस के ही सीताराम साह, महेंद्र साह, अनिल साह व रमेश साह का भी घर जल गया. ग्रामीण जगदेव साह ने बताया सुबह होने के कारण अधिकतर लोग घर पर ही थे. लोग बड़ी हिम्मत दिखाते हुए घर में रखा सिलिंडर को पहले बाहर निकाला और आग पर काबू पाया. घटना की जानकारी अंचलाधिकारी एवं थाना को भी दी गयी. इस संबंध में अंचलाधिकारी उमा कुमारी ने बताया कि राजस्व कर्मचारी को जांच के लिए भेजा गया है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >