तीन अपराधी दो हथियार व चार कारतूस के साथ गिरफ्तार

सभी आरोपितों को न्यायिक हिरासत में भेज दिया

कटैया-निर्मली. पिपरा थाना क्षेत्र के अलग-अलग गांव के तीन लोगों को हथियार के साथ गिरफ्तार कर जेल भेजा गया. मामले के संबंध में मिली जानकारी अनुसार सदर थाना कांड संख्या 290/26 में नामजद भागलपुर निवासी अभियुक्त अरविन्द यादव की गिरफ्तारी के बाद उनसे मिली जानकारी के बाद सोमवार को सदर थाना और पिपरा थाना पुलिस ने छापेमारी कर पिपरा थाना क्षेत्र के दीनापट्टी निवासी उपेन्द्र मंडल को एक पिस्टल और चार कारतूस के साथ गिरफ्तार कर आगे बढ़ी और जोल्हनियां निवासी मुकेश कुमार को दो जिंदा कारतूस के साथ गिरफ्तार किया. वहीं अवैध हथियार खरीद फरोख्त में शामिल कटैया गौठ निवासी मनीष कुमार को गिरफ्तार कर पिपरा थाना लाया गया. जहां सभी से आवश्यक पूछताछ के बाद आर्म्स एक्ट के तहत पिपरा थाना काण्ड संख्या 143/26 दर्ज कर सभी आरोपितों को न्यायिक हिरासत में भेज दिया.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Rajeev kumar jha

राजीव कुमार झा प्रिंट माध्यम में 20 और डिजिटल माध्यम में पिछले 02 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. करियर की शुरुआत हिन्दुस्तान से की. अभी प्रभात खबर ब्यूरोचीफ के पद पर सुपौल में काम कर रहे हैं. शिक्षा, कला-संस्कृति, सामाजिक कार्य व सिनेमा में रुचि रखते हैं.

Read More
Tags
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >