डीजे बजाने पर पूर्ण रहेगा प्रतिबंध

अश्लील गाना बजने पर साउंड सिस्टम को जब्त करने की कार्रवाई की जायेगी

सार्वजनिक स्थलों पर पूजा आयोजन के लिए थाना से लेनी होगी अनुमति – सरस्वती पूजनोत्सव को लेकर थाना परिसर में हुई शांति समिति की बैठक छातापुर. छातापुर थाना परिसर में गुरुवार को सरस्वती पूजनोत्सव को लेकर शांति समिति की बैठक आयोजित की गई. सीओ राकेश कुमार की अध्यक्षता में आयोजित बैठक में पूजा आयोजन को शांतिपूर्वक संपन्न कराने के लिए विचार विमर्श किया गया. बैठक में थानाध्यक्ष शिवशंकर कुमार, एएसएचओ मो शाहिद के अलावे थानाक्षेत्र के जनप्रतिनिधि व गणमान्य शामिल हुए. बैठक में सीओ श्री कुमार ने पूजा आयोजन को लेकर जिला प्रशासन से मिले दिशा निर्देशों से अवगत कराया. कहा कि शांति व सफलतापूर्वक आयोजन के लिए दिशा निर्देश का पालन अनुपालन सुनिश्चित करने की जरूरत है. डीजे बजाने पर पूर्ण प्रतिबंध रहेगा, अश्लील गाना बजने पर साउंड सिस्टम को जब्त करने की कार्रवाई की जायेगी. कहा कि सार्वजनिक स्थलों पर पूजा आयोजन के लिए थाना से अनुमति लेना आवश्यक है. पूजा आयोजन से लेकर विसर्जन तक के लिए सरकारी व गैरसरकारी विद्यालयों के प्रबंधन की जिम्मेवारी तय की गई है. लिखित अनुमति लेते समय विसर्जन स्थल व उसके रूट का उल्लेख जरूर करेंगे. ताकि प्रशासन व पुलिस के स्तर से सुरक्षा व्यवस्था मुहैया कराई जा सके. थानाध्यक्ष ने कहा कि थाना क्षेत्र में अब तक 35 जगहों पर पूजा आयोजन की जानकारी मिली है. जगह जगह सुरक्षा व्यवस्था के लिए पुलिस की तैनाती की जायेगी. आयोजन के दौरान विधि व्यवस्था को भंग करने वाले तत्वों के विरुद्ध समुचित कार्रवाई होगी. उन्होंने उपस्थित जनों से आयोजन को शांतिपूर्वक संपन्न कराने में अपेक्षित सहयोग करने की अपील की. बैठक में सुकदेव भगत, प्रमोद यादव, महेंद्र मंगरैता, भूपेंद्र कुमार सिंह, लक्ष्मी साह, चंद्रदेव पासवान, बुचाय मंडल, रघुनंदन पासवान, मो नूरुद्दीन, परमानंद मंडल, सलाउद्दीन, पप्पू झा, धर्मदेव मंडल आदि शामिल हुए.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >