घरेलू गैस लेने के लिए सुबह से ही एजेंसी कार्यालय के समीप उपभोक्ताओं की लगी रही कतार

सिलेंडर आने की खबर मिलते ही लोगों ने राहत की सांस ली और अपने नंबर का इंतजार करने लगे

सुपौल. जिला प्रशासन की ओर से जिले में रसोई गैस सिलिंडर पर्याप्त मात्रा में उपलब्ध होने का दावा किया जा रहा है, लेकिन जमीनी हकीकत कुछ अलग ही नजर आ रही है. शनिवार को जिला मुख्यालय स्थित सुपौल-पिपरा मार्ग पर एक इंडियन गैस एजेंसी के बाहर गैस लेने के लिए लोगों की लंबी कतार देखी गई. उपभोक्ता सुबह करीब 04 बजे से ही खाली सिलिंडर लेकर एजेंसी के बाहर सड़क किनारे पहुंच गए और एजेंसी खुलने इंतजार किया. जैसे ही एजेंसी के कार्यालय का ताला खुला. उपभोक्ताओं की भीड़ गैस के लिए कार्यालय के सामने कतार में खड़े हो गये. घंटों इंतजार के बाद जब शनिवार दोपहर में गैस सिलिंडर से भरी गाड़ी एजेंसी परिसर के बाहर पहुंची तो वहां मौजूद लोगों के चेहरे खिल उठे. सिलेंडर आने की खबर मिलते ही लोगों ने राहत की सांस ली और अपने नंबर का इंतजार करने लगे. एजेंसी परिसर के बाहर बड़ी संख्या में लोगों की भीड़ को देखते हुए व्यवस्था बनाए रखने के लिए सदर थाना की पुलिस भी मौके पर मौजूद रही. पुलिस की निगरानी में उपभोक्ताओं को क्रमवार गैस सिलिंडर का वितरण किया गया. जिससे किसी प्रकार की अफरा-तफरी की स्थिति नहीं बनी. गैस लेने आए कई उपभोक्ताओं का कहना था कि पिछले कुछ दिनों से सिलेंडर मिलने में परेशानी हो रही है, जिसके कारण उन्हें सुबह-सुबह लाइन लगानी पड़ रही है. हालांकि प्रशासन का कहना है कि जिले में गैस सिलेंडर की आपूर्ति सामान्य है और किसी प्रकार की कमी नहीं है. इसके बावजूद एजेंसियों के बाहर उपभोक्ताओं की भीड़ और लंबी कतारें लोगों की परेशानी को साफ तौर पर बयां कर रही हैं.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More
Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >