घर का ताला तोड़कर सामान की चोरी

सदर थानाध्यक्ष अनिरूद्ध कुमार ने बताया कि आवेदन प्राप्त हुआ है

सुपौल. नगर परिषद क्षेत्र के वार्ड नंबर दो स्थित विद्यापुरी मुहल्ले के महुआ रोड में एक व्यक्ति के घर को अज्ञात चोरों ने अपना निशाना बनाया है. चोरों ने घर का ताला काटकर चोरी की वारदात को अंजाम दिया. चोरों द्वारा निशाना बनाया गया घर अमर कुमार मल्लिक का है. जो बीते पंद्रह अप्रैल को अपने घर में ताला लगाकर दिल्ली के लिए रवाना हुए थे. 17 अप्रैल को अमर कुमार मल्लिक पड़ोस में रहने वाले मनोज कुमार झा द्वारा उनके मकान में चोरी की सूचना दी गई. उन्होंने बताया कि चोरों ने घर का ताला तोड़कर सारा सामान निकाल लिया और अन्य सामानों को बिखेर दिया. मामले में अमर कुमार मल्लिक के बहनोई सुभाष सुपौल थाने में आवेदन देकर उचित कार्रवाई की गुहार लगाई है. सदर थानाध्यक्ष अनिरूद्ध कुमार ने बताया कि आवेदन प्राप्त हुआ है. पुलिस अग्रेतर कार्रवाई में जुटी है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Rajeev kumar jha

राजीव कुमार झा प्रिंट माध्यम में 20 और डिजिटल माध्यम में पिछले 02 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. करियर की शुरुआत हिन्दुस्तान से की. अभी प्रभात खबर ब्यूरोचीफ के पद पर सुपौल में काम कर रहे हैं. शिक्षा, कला-संस्कृति, सामाजिक कार्य व सिनेमा में रुचि रखते हैं.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >