थाना परिसर स्थित बाबा सर्वेश्वर नाथ महादेव मंदिर में चोरी

घंटा, घंटी, त्रिशुल सहित धार्मिक पुस्तक की चोरी

– घंटा, घंटी, त्रिशुल सहित धार्मिक पुस्तक की चोरी राघोपुर. थाना परिसर स्थित बाबा सर्वेश्वर नाथ महादेव मंदिर में बुधवार रात्रि चोरों ने मंदिर को निशाना बनाते हुए हजारों रुपये का सामान, धार्मिक किताबें व नकदी की चोरी के घटना को अंजाम दिया है. उक्त मंदिर थाना परिसर में ही स्थित रहने के साथ साथ मंदिर के सटे बगल में ही पुलिस पदाधिकारियों का आवास भी है. जानकारी अनुसार, चोर मंदिर से करीब 05 किलो का बड़ा घंटा, 02 किलो की घंटी, एक त्रिशूल, धार्मिक पुस्तक और लगभग 09 हजार रुपये नकद चुरा ले गए. घटना की जानकारी लोगों को गुरुवार सुबह हुई. दरअस्ल, जब मंदिर के पुजारी प्रतिदिन की तरह गुरुवार की सुबह पूजा करने मंदिर पहुंचे तो मंदिर में सामान गायब देखकर उन्होंने आसपास के लोगों को खबर दी. जिसके बाद वहां भीड़ जमा हो गई.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Rajeev kumar jha

राजीव कुमार झा प्रिंट माध्यम में 20 और डिजिटल माध्यम में पिछले 02 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. करियर की शुरुआत हिन्दुस्तान से की. अभी प्रभात खबर ब्यूरोचीफ के पद पर सुपौल में काम कर रहे हैं. शिक्षा, कला-संस्कृति, सामाजिक कार्य व सिनेमा में रुचि रखते हैं.

और पढ़ें
Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >