साप्ताहिक बैठक में विभिन्न विभागों के कार्यों की हुई समीक्षा

जिला जनता दरबार एवं अन्य विभागीय कार्यों से संबंधित प्रगति की समीक्षा की गयी

सुपौल. समाहरणालय स्थित लहटन चौधरी सभागार में सोमवार को डीएम कौशल कुमार की अध्यक्षता में सभी विभाग के पदाधिकारियों के साथ जिला स्तरीय साप्ताहिक सोमवारीय बैठक सम्पन्न हुई. बैठक में न्यायालय संबंधी लंबित वादों की समीक्षा, जनता के दरबार में मुख्यमंत्री कार्यक्रम, ई-कम्प्लायंस डैशबोर्ड, जिला जनता दरबार एवं अन्य विभागीय कार्यों से संबंधित प्रगति की समीक्षा की गयी. बैठक में अपर समाहर्त्ता राशिद कलीम अंसारी, उप विकास आयुक्त सुधीर कुमार, बन्दोवस्त पदाधिकारी विनय कुमार साह, अपर समाहर्त्ता आपदा प्रबंधन निशांत, विशेष कार्य पदाधिकारी जिला गोपनीय शाखा विकास कुमार कर्ण, अनुमंडलीय लोक शिकायत निवारण पदाधिकारी श्रीति कुमारी, जिला योजना पदाधिकारी, जिला भू-अर्जन पदाधिकारी एवं अन्य जिलास्तरीय सभी पदाधिकारीगण उपस्थित थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >