चमकाने की बात कह कान का झुमका लेकर फरार हुआ ठग

पीड़ित महिला ने थाने में लगायी न्याय की गुहार

पीड़ित महिला ने थाने में लगायी न्याय की गुहार सुपौल. जिला मुख्यालय के हटिया स्थित वार्ड नंबर 26 में एक भाड़े के मकान में रह रही महिला ललिता देवी से दो अज्ञात ठगों ने सफाई करने के नाम पर सोने का झुमका लेकर फरार हो गया. इसको लेकर पीड़िता ने सदर थाना में आवेदन दिया है. पीड़िता ने दिये आवेदन में बताया है कि सोमवार को दिन के करीब 12:45 बजे दो अपरिचित व्यक्ति बर्तन व अन्य धातु की सफाई का पाउडर बेचने उसके पास आया और अपना परिचय देते हुए बताया कि किसी भी धातु को चमकाने का पाउडर बेचता हूं. उन्होंने महिला से कान का झुमका सफाई करने के लिए अनुनय-विनय कर लिया और अपने पास रखे पाउडर में रख कर वह पाउच बदल कर दे दिया. कहा कि आधे घंटे के बाद खोलिएगा, झुमका पूरा साफ हो जायेगा. जब आधा घंटा बाद खोला, तो उसमें सिर्फ अबीर था. महिला ने बताया कि दोनों ठग उसका झुमका लेकर फरार हो गये.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >