SUPAUL NEWS : प्रशासन की नई पहल : प्रतापगंज में नेपाली नागरिकों के लिए नागरिकता का रास्ता आसान

प्रतापगंज प्रखंड क्षेत्र में वर्षों से रह रहे नेपाली नागरिकों के लिए भारतीय नागरिकता प्राप्त करने की प्रक्रिया अब और सरल होने जा रही है. प्रशासन ने इस दिशा में एक अहम कदम उठाते हुए विशेष पहल शुरू की है.

प्रतापगंज (सुपौल) से सरोज कुमार महतो की रिपोर्ट :

प्रतापगंज प्रखंड क्षेत्र में वर्षों से रह रहे नेपाली नागरिकों के लिए भारतीय नागरिकता प्राप्त करने की प्रक्रिया अब और सरल होने जा रही है. प्रशासन ने इस दिशा में एक अहम कदम उठाते हुए विशेष पहल शुरू की है. प्रखंड विकास पदाधिकारी (बीडीओ) अमरेश कुमार मिश्रा ने जानकारी दी कि ऐसे नेपाली नागरिक जो पिछले 7 वर्षों से अधिक समय से यहां निवास कर रहे हैं या जिनकी शादी किसी भारतीय नागरिक से हुई है, वे अब भारतीय नागरिकता के लिए आवेदन कर सकते हैं. आवेदन प्रक्रिया को सहज और पारदर्शी बनाने के लिए प्रखंड कार्यालय में दो विशेष काउंटर स्थापित किए गए हैं. ये काउंटर हर गुरुवार और शुक्रवार को संचालित होंगे. यहां आने वाले इच्छुक आवेदकों को नागरिकता से संबंधित सभी आवश्यक जानकारियां उपलब्ध कराई जाएंगी. काउंटर पर तैनात कर्मी आवेदकों को ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया के बारे में विस्तार से समझाएंगे और आवश्यक दस्तावेजों की सूची भी प्रदान करेंगे, ताकि आवेदन करते समय किसी प्रकार की कठिनाई का सामना न करना पड़े. बीडीओ ने स्पष्ट किया कि पात्र नेपाली नागरिकों को नियमों के तहत आवेदन करना अनिवार्य है. इससे उनकी कानूनी स्थिति स्पष्ट होगी और वे सरकारी योजनाओं एवं सुविधाओं का पूरा लाभ उठा सकेंगे. प्रशासन की इस पहल से क्षेत्र में रहने वाले नेपाली नागरिकों के बीच खुशी का माहौल है और उम्मीद जताई जा रही है कि अब वे आसानी से भारतीय नागरिकता के लिए आवेदन कर पाएंगे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Amit kumar sinh

और पढ़ें
Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >