नव निर्मित नर्मदेश्वर महादेव मंदिर की स्थापना को ले निकली कलश यात्रा

सदर प्रखंड अंतर्गत चकडुमरिया पुर्नवास वार्ड संख्या 10 में नव निर्मित नर्मदेश्वर महादेव मंदिर की स्थापना के अवसर पर शनिवार को भव्य कलश यात्रा निकाली गई

सुपौल सदर प्रखंड अंतर्गत चकडुमरिया पुर्नवास वार्ड संख्या 10 में नव निर्मित नर्मदेश्वर महादेव मंदिर की स्थापना के अवसर पर शनिवार को भव्य कलश यात्रा निकाली गई. धार्मिक उत्साह व श्रद्धा के माहौल में आयोजित इस शोभा यात्रा में 501 कन्याओं ने भाग लेकर पूरे क्षेत्र को भक्तिमय बना दिया. सुबह विधि-विधान के साथ पूजन-अर्चन के उपरांत कलश यात्रा की शुरुआत भागेश्वरी माता मंदिर परिसर से की गई. श्रद्धालुओं ने भागेश्वरी माता मंदिर के समीप पवित्र कोशी नदी से वैदिक मंत्रोच्चार के बीच जल भरा. इसके बाद कन्याओं ने सिर पर कलश रखकर विभिन्न मार्गों से होते हुए गाजे-बाजे और जयघोष के साथ मंदिर परिसर तक यात्रा की. पूरे मार्ग में हर-हर महादेव और बोल बम के जयघोष से वातावरण गूंजता रहा. जगह-जगह ग्रामीणों ने पुष्प वर्षा कर कलश यात्रा का स्वागत किया. महिलाएं पारंपरिक वेशभूषा में और पुरुष श्रद्धालु भगवा ध्वज लेकर यात्रा में शामिल हुए. मंदिर समिति के अध्यक्ष नंदन किशोर ठाकुर, सचिव रामचंद्र यादव एवं कोषाध्यक्ष नागेश्वर महाराज ने संयुक्त रूप से बताया कि नर्मदेश्वर महादेव मंदिर की स्थापना क्षेत्र की सुख-शांति व समृद्धि की कामना के साथ की जा रही है. उन्होंने कहा कि मंदिर निर्माण में ग्रामीणों का विशेष सहयोग रहा है. आगे भी धार्मिक अनुष्ठानों का आयोजन होता रहेगा. कार्यक्रम को सफल बनाने में मंदिर समिति के सदस्य, स्थानीय जनप्रतिनिधि तथा बड़ी संख्या में ग्रामीणों की सक्रिय भूमिका रही.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >