पेट्रोल पंप पर तेल डलवाकर, हथियार का भय दिखाकर भाग निकला अपराधी

स्थानीय लोगों ने एनएच 327ई पर पेट्रोल पंपों और आसपास के क्षेत्रों में पुलिस गश्ती बढ़ाने की मांग की है.

त्रिवेणीगंज थाना क्षेत्र के भूड़ा वार्ड 10 स्थित मां सावित्री पेट्रोल पंप पर सोमवार दोपहर करीब सवा चार बजे अपराधियों ने दिनदहाड़े लूट की वारदात को अंजाम दिया. जानकारी के अनुसार, तीन अज्ञात अपराधी मोटरसाइकिल पर सवार होकर पंप पहुंचे और अपनी बाइक में 620 रुपये का पेट्रोल डलवाया. पेट्रोल के भुगतान की मांग करने पर पीछे बैठा अपराधी कमर से हथियार निकालकर नोजल मैन पर तान दिया, जिससे पंप कर्मियों में अफरातफरी मच गई. तीनों अपराधी हथियार लहराते हुए मौके से फरार हो गए. घटना पूरी तरह पेट्रोल पंप में लगे सीसीटीवी कैमरों में कैद हो गई। पंप संचालक की सूचना पर एसडीपीओ विभाष कुमार, थाना अध्यक्ष राकेश कुमार और एसआई मनीष कुमार दल-बल के साथ घटनास्थल पर पहुंचे और सीसीटीवी फुटेज की जांच शुरू कर दी. एसडीपीओ ने बताया कि फुटेज के आधार पर अपराधियों की पहचान की जा रही है और जल्द ही उन्हें गिरफ्तार कर लिया जाएगा. स्थानीय लोगों ने एनएच 327ई पर पेट्रोल पंपों और आसपास के क्षेत्रों में पुलिस गश्ती बढ़ाने की मांग की है. दिनदहाड़े हथियार के बल पर हुई यह वारदात इलाके में दहशत का माहौल पैदा कर गई है, और पंप संचालक तथा कर्मी अभी भी सदमे में हैं.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >