घास काटने गयी किशोरी की तालाब में डूबने से मौत

घटना के बाद मां सुनीता देवी का रो रोकर बुरा हाल था

सुपौल. सदर थाना क्षेत्र के कलापट्टी वार्ड नंबर 07 में बुधवार को तालाब में डूबने से एक 12 वर्षीया किशोरी की मौत हो गयी. घटना के बाद पीड़ित परिजनों में कोहराम मचा हुआ है. घटना के संबंध में बताया जा रहा है कि उक्त वार्ड वासी सुकन यादव की पुत्री नीतू कुमारी अपनी सहेलियों के साथ तालाब के समीप घास काटने गयी थी. इसी क्रम में उसका पैर फिसल गया. जिससे वह गहरे पानी में डूब गयी. उसे डूबता देख उसकी सहेलियों ने शोर मचाया. बच्चियों के शोर मचाने की आवाज सुन आसपास के लोग वहां पहुंचे. जिन्होंने नीतू को तालाब से बाहर निकाला. जिसे बेहोशी की अवस्था में सदर अस्पताल लाया गया. अस्पताल में डयूटी पर मौजूद चिकित्सकों की टीम ने बच्ची को मृत घोषित कर दिया. घटना की सूचना पर अस्पताल पहुंची पुलिस शव का पोस्टमार्टम करा शव परिजन को सौंप दिया. घटना के बाद मां सुनीता देवी का रो रोकर बुरा हाल था.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >