कोसी नदी में डूबने से किशोर की मौत

शनिवार से ही नदी में लापता था. परिजन उसकी खोजबीन में जुटे थे

निर्मली.

नदी थाना क्षेत्र अंतर्गत घोघररिया पंचायत के वार्ड नंबर 12 स्थित खुखनाहा गांव में कोसी नदी में डूबने से एक किशोर की मौत हो गयी. वह शनिवार से ही नदी में लापता था. परिजन उसकी खोजबीन में जुटे थे. लेकिन रविवार की दोपहर तक उसका कोई सुराग नहीं मिल पाया था. मृतक की पहचान खुखनाहा गांव निवासी घूरन यादव के करीब 17 वर्षीय पुत्र इंद्रजीत यादव के रूप में हुई है. बताया जा रहा है कि शनिवार को अपने घर से किशोर मवेशी को चारा खिलाने कोसी नदी किनारे गया था. इसी बीच वह कोसी नदी में प्रवेश किया होगा. जहां अधिक पानी होने के कारण वह डूब गया. घर से लगभग एक किलोमीटर दूर कोसी नदी में शव को उपलाता देख आसपास के लोगों की भीड़ जुट गयी. शव बरामद होते ही मृतक के घर में कोहराम मच गया. मरौना सीओ पिंटू चौधरी ने बताया कि सूचना मिलते ही राजस्व कर्मचारी को घटना स्थल पर भेजा गया है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >