अग्निकांड पीड़ितों के लिए शिक्षकों ने बढ़ाया मदद का हाथ

एक दिन का वेतन एकत्र कर भोजन व साड़ी का किया वितरण

– एक दिन का वेतन एकत्र कर भोजन व साड़ी का किया वितरण सुपौल. राघोपुर प्रखंड के बिशनपुर दौलत पंचायत अंतर्गत दौलतपुर गांव में पिछले दिनों हुई भीषण अग्निकांड की घटना में वार्ड संख्या 07 एवं 08 के लगभग 150 परिवारों का घर पूरी तरह जलकर खाक हो गया. इस दुखद घटना में लाखों की संपत्ति का नुकसान हुआ, जिससे गांव के लोग गंभीर संकट से गुजर रहे हैं. इस कठिन समय में मोहनलाल उच्च माध्यमिक विद्यालय, दौलतपुर के शिक्षकों और कर्मचारियों ने मानवीय पहल करते हुए एक दिन का वेतन एकत्रित कर पीड़ित परिवारों के लिए भोजन की व्यवस्था की एवं महिलाओं के बीच साड़ी का वितरण किया. विद्यालय के शिक्षक दानिश वकार ने जानकारी दी कि राहत शिविर बंद हो जाने के पश्चात ग्रामीणों को भोजन की समस्या का सामना करना पड़ रहा था. ऐसे में विद्यालय परिवार की ओर से की गई इस पहल ने पीड़ितों की पीड़ा को कुछ हद तक कम करने में सहायता की. इस मौके पर विद्यालय के प्रभारी अशोक कुमार मेहता सहित अशोक कुमार पासवान, रामरूप पासवान, सुधीर कुमार, आशीष कुमार, नियाज अहमद, सोनू कुमार, मयंक देव वर्मा, रवीश कुमार, रोशन कुमार, महेश लाल यादव, जितेंद्र कुमार सिंह, श्याम मंडल आदि प्रमुख रूप से उपस्थित रहे. विद्यालय परिवार द्वारा की गई यह पहल न केवल सामाजिक सरोकार का परिचायक है, बल्कि यह उदाहरण भी है कि शिक्षा जगत किस प्रकार से आपदा की घड़ी में समाज के साथ खड़ा हो सकता है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Rajeev kumar jha

राजीव कुमार झा प्रिंट माध्यम में 20 और डिजिटल माध्यम में पिछले 02 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. करियर की शुरुआत हिन्दुस्तान से की. अभी प्रभात खबर ब्यूरोचीफ के पद पर सुपौल में काम कर रहे हैं. शिक्षा, कला-संस्कृति, सामाजिक कार्य व सिनेमा में रुचि रखते हैं.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >