सड़क हादसे में शिक्षिका जख्मी

सड़क हादसे में शिक्षिका जख्मी

छातापुर. प्रखंड के राज्य संपोषित उच्च माध्यमिक विद्यालय चरणै की शिक्षिका अंजलि कुमारी सोमवार को विद्यालय जाने के क्रम में गंभीर रूप से जख्मी हो गयी. सुपौल निवासी शिक्षिका अपने भाई आयुष के साथ बाइक से विद्यालय जा रही थी. रजगांव चरणै पथ में तीनटंगी के समीप मोड़ पर सामने से आ रही बाइक से टक्कर हो गयी. हादसे में शिक्षिका का भाई भी जख्मी हुआ है. दुर्घटना की सूचना पर विद्यालय के सहायक शिक्षक गोपाल झा सहित कई शिक्षक स्थल पर पहुंचे और शिक्षिका को उपचार के लिए सीएचसी ले जाया गया. सीएचसी में प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए रेफर किया गया है. चिकित्सक के अनुसार शिक्षिका के सिर में गंभीर चोट आयी है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >