रामदत्तपट्टी में मनरेगा योजनाओं की जांच में मिली अनियमितता

Supaul news: निरीक्षण के दौरान डीएम ने मनरेगा के तहत पूर्व वर्षों में कराए गए पीसीसी सड़क, ईंट सोलिंग, मिट्टीयुक्त सड़क और टीला निर्माण समेत कई योजनाओं का बारीकी से जायजा लिया.

सुपौल से राजीव झा की रिपोर्ट:

Supaul news: मनरेगा योजनाओं की गुणवत्ता और पारदर्शिता को लेकर जिलाधिकारी सावन कुमार ने सुपौल प्रखंड के रामदत्तपट्टी पंचायत में विभिन्न विकास योजनाओं का स्थलीय निरीक्षण किया.

निरीक्षण के दौरान डीएम ने मनरेगा के तहत पूर्व वर्षों में कराए गए पीसीसी सड़क, ईंट सोलिंग, मिट्टीयुक्त सड़क और टीला निर्माण समेत कई योजनाओं का बारीकी से जायजा लिया.

जांच के क्रम में कुछ योजनाओं का कार्य संतोषजनक पाया गया, जबकि कई योजनाओं में गड़बड़ी और त्रुटियां सामने आईं. मौके पर मौजूद ग्रामीणों ने बताया कि इन योजनाओं का निर्माण करीब दो वर्ष पहले कराया गया था.

जिलाधिकारी ने संबंधित अधिकारियों को योजनाओं की गुणवत्ता बनाए रखने और पाई गई कमियों की जांच कर आवश्यक कार्रवाई सुनिश्चित करने का निर्देश दिया.

निरीक्षण के दौरान स्थानीय जनप्रतिनिधि, ग्रामीण और विभागीय अधिकारी भी मौजूद रहे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Shruti Kumari

श्रुति कुमारी एक पत्रकार और डिजिटल कंटेंट राइटर हैं। उन्होंने भारतीय जनसंचार संस्थान (IIMC) से अंग्रेजी पत्रकारिता में स्नातकोत्तर डिप्लोमा प्राप्त किया है। वर्तमान में वे प्रभात खबर डिजिटल में कंटेंट राइटर के रूप में कार्यरत हैं। उन्हें विभिन्न प्लाटफॉर्म्स पर डिजिटल पत्रकारिता और कंटेंट राइटिंग का लगभग दो वर्षों का अनुभव है। सामाजिक मुद्दों, महिला सशक्तिकरण, राजनीति, शिक्षा और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर लिखना उनकी विशेष रुचि का क्षेत्र है। इसके अलावा वे डिजिटल प्लेटफॉर्म के लिए स्क्रिप्ट राइटिंग करती हैं तथा हिंदी कविता और अंगिका भाषा में लेखन का भी शौक रखती हैं। प्रकृति से उनका विशेष लगाव है और वे मानती हैं कि संवेदनशील, तथ्यपरक और जनसरोकार से जुड़ी पत्रकारिता समाज में सकारात्मक बदलाव का माध्यम बन सकती है।

और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >