बाढ़ तैयारी और विकास योजनाओं पर डीएम सख्त

Supaul news: बैठक में पथ निर्माण विभाग, राष्ट्रीय उच्च पथ प्रमंडल, ग्रामीण कार्य विभाग, बुडको, भवन निर्माण विभाग, स्थानीय क्षेत्र अभियंत्रण संगठन, विद्युत आपूर्ति, लघु जल संसाधन विभाग तथा पूर्वी और पश्चिमी तटबंध प्रमंडल के कार्यपालक अभियंता मौजूद रहे.

Supaul news: सुपौल से राजीव झा की रिपोर्ट:

सुपौल समाहरणालय स्थित लहटन चौधरी सभागार में जिलाधिकारी सावन कुमार की अध्यक्षता में जिला स्तरीय तकनीकी पदाधिकारियों की समीक्षा बैठक आयोजित की गई. बैठक में जिले में चल रही विभिन्न विकास योजनाओं और निर्माण कार्यों की प्रगति की समीक्षा की गई.

बैठक में पथ निर्माण विभाग, राष्ट्रीय उच्च पथ प्रमंडल, ग्रामीण कार्य विभाग, बुडको, भवन निर्माण विभाग, स्थानीय क्षेत्र अभियंत्रण संगठन, विद्युत आपूर्ति, लघु जल संसाधन विभाग तथा पूर्वी और पश्चिमी तटबंध प्रमंडल के कार्यपालक अभियंता मौजूद रहे.

डीएम ने सभी विभागों को निर्देश देते हुए कहा कि प्रगतिशील योजनाओं को तय समय सीमा के भीतर गुणवत्तापूर्ण तरीके से पूरा किया जाए, ताकि आम लोगों को योजनाओं का लाभ समय पर मिल सके.

बैठक के दौरान पथ निर्माण विभाग को जिले की खराब सड़कों की जल्द मरम्मत कराने का निर्देश दिया गया. वहीं संभावित बाढ़ को देखते हुए पूर्वी एवं पश्चिमी तटबंध प्रमंडल के अधिकारियों को तटबंधों की सुरक्षा मजबूत करने और जरूरी मरम्मत कार्य समय रहते पूरा करने को कहा गया.

जिलाधिकारी ने कहा कि मानसून शुरू होने से पहले सभी आवश्यक तैयारियां पूरी कर ली जाएं, ताकि किसी भी आपात स्थिति में लोगों को परेशानी का सामना न करना पड़े.

ALSO READ: बकरीद को लेकर पीरगंज ईदगाह कमेटी की बैठक, सुबह 7:45 बजे अदा होगी नमाज

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Shruti Kumari

श्रुति कुमारी एक पत्रकार और डिजिटल कंटेंट राइटर हैं। उन्होंने भारतीय जनसंचार संस्थान (IIMC) से अंग्रेजी पत्रकारिता में स्नातकोत्तर डिप्लोमा प्राप्त किया है। वर्तमान में वे प्रभात खबर डिजिटल में कंटेंट राइटर के रूप में कार्यरत हैं। उन्हें विभिन्न प्लाटफॉर्म्स पर डिजिटल पत्रकारिता और कंटेंट राइटिंग का लगभग दो वर्षों का अनुभव है। सामाजिक मुद्दों, महिला सशक्तिकरण, राजनीति, शिक्षा और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर लिखना उनकी विशेष रुचि का क्षेत्र है। इसके अलावा वे डिजिटल प्लेटफॉर्म के लिए स्क्रिप्ट राइटिंग करती हैं तथा हिंदी कविता और अंगिका भाषा में लेखन का भी शौक रखती हैं। प्रकृति से उनका विशेष लगाव है और वे मानती हैं कि संवेदनशील, तथ्यपरक और जनसरोकार से जुड़ी पत्रकारिता समाज में सकारात्मक बदलाव का माध्यम बन सकती है।

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >